#उपलब्धि

August 13, 2024

सेवाभाव की ऐसी मिसाल- 150 अनाथ बच्चों का बने सहारा, अब सरकार करेगी सम्मानित

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल के जिला मंडी के डैहर स्थित दिव्या मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट पिछले 31 सालों से अनाथ बच्चों का सहारा बनी है। इस अनाथालय में करीब 150 बच्चे रह रहें हैं। जिन बच्चों के जीवन का कोई सहारा नहीं उनके जीवन में बदलाव कर दिव्या मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट ने अहम भूमिका निभाई है। जिस कारण इस संस्था के संस्थापक सत्य प्रकाश शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित प्रेरणा स्रोत सम्मान-2024 मिलने जा रहा है।

1983 में की संस्था की शुरुआत

सत्यप्रकाश शर्मा ने अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए इस संस्था की शुरूआत 14 अप्रैल 1983 में की थी। आज यह अनाथालय एक ट्रस्ट का रूप ले चुका है। यह भी पढ़ें: नाले में मिली बाइक, 22 वर्षीय अभिषेक के बहने की आशंका- सर्च ऑपरेशन जारी आपदा के समय भी इस ट्रस्ट द्वारा लगातार बच्चों को सहारा देने की बात कही गई। जिस कारण सरकार के प्रतिष्ठित प्रेरणा स्रोत सम्मान से इस संस्था को नवाजा जा रहा है। इस सम्मान के लिए चयनित होने पर सत्यप्रकाश शर्मा और दिव्या मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट में खुशी की लहर है।

प्रदेश का सबसे बेहतरीन अनाथालय

दिव्या मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट व्यवस्था के लिहाज में पूरे प्रदेश में सबसे बढ़िया अनाथालय माना गया है। यहां की व्यवस्था को देखते वाले इसे एक आदर्श मॉडल की संज्ञा देते हैं। यह भी पढ़ें: स्कूटी पर लिफ्ट लेकर घर जा रही थी रमा, ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर और…

150 बच्चों को दिया है नया जीवन

सेवाभाव से चलने वाले इस अनाथालय में करीब 150 बच्चे रहते हैं। वहीं, हिमाचल में आई आपदा के समय में अपने परिवार या माता-पिता को खो चुके बच्चों का जिम्मा लेने के लिेए भी यह संस्था आगे रही।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख