#उपलब्धि

July 18, 2026

हिमाचल के 8 छात्रों ने पास की NEET परीक्षा, लिस्ट में 5 लड़कियां भी शामिल- लगा बधाइयों का तांता

आठ विद्यार्थियों ने MBBS में प्रवेश के लिए पेश की मजबूत दावेदारी

शेयर करें:

NEET 2026 MBBS Admission

सिरमौर। कहते हैं कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और अनुशासन के साथ की गई तैयारी कभी बेकार नहीं जाती। इसका बेहतरीन उदाहरण करियर अकादमी के विद्यार्थियों ने NEET-2026 के परिणामों में पेश किया है। अकादमी के आठ छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए MBBS में प्रवेश के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। 

आठ विद्यार्थियों ने MBBS में प्रवेश के लिए पेश की मजबूत दावेदारी

करियर अकादमी के अनुसार NEET-2026 में उसके आठ विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए हैं। इन अंकों के आधार पर प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलने की अच्छी संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : बिना टेस्ट दिए पाएं अच्छी नौकरी, सैलरी मिलेगी 20 हजार से ज्यादा- जानें डिटेल

 

संस्थान का कहना है कि विद्यार्थियों ने निर्धारित मेरिट के अनुरूप प्रदर्शन किया है और काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलने की उम्मीद है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे संस्थान के लिए भी गर्व की बात मानी जा रही है।

अर्पिता बिस्वास बनीं संस्थान की टॉपर

इस वर्ष करियर अकादमी की छात्रा अर्पिता बिस्वास ने 532 अंक हासिल कर संस्थान में पहला स्थान प्राप्त किया। उनके बाद अवनी ठाकुर ने 528 अंक हासिल किए। वहीं महक शर्मा ने 522, यश शर्मा ने 512, सानवी सैनी ने 508, विवान शर्मा ने 507, राधिका तोमर ने 506 और पार्थ सारथी ने 447 अंक प्राप्त किए। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर MBBS में प्रवेश के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।

 

यह भी पढ़ें : स्विफ्ट कार से हो रही थी नशे की तस्करी- ढेर सारे चिट्टे के साथ दो दोस्त गिरफ्तार

अन्य विद्यार्थियों ने भी किया बेहतरीन प्रदर्शन

करियर अकादमी ने बताया कि इस बार कई अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक हासिल किए हैं। दिव्या ज्योति, रिद्धिमा, शिवांशी, वेदिका और विजेंद्र नेगी का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। संस्थान का कहना है कि इन विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर मेडिकल और पैरामेडिकल से जुड़े विभिन्न कोर्सों में प्रवेश मिलने की संभावना है। हालांकि अंतिम प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया और सीटों के आवंटन के बाद ही तय होगा।

नियमित पढ़ाई और मॉक टेस्ट बने सफलता की कुंजी

सफल विद्यार्थियों ने अपनी कामयाबी का श्रेय करियर अकादमी के अनुभवी शिक्षकों और व्यवस्थित पढ़ाई के माहौल को दिया। उनका कहना है कि नियमित ऑफलाइन कक्षाएं, विषयवार स्टडी मैटेरियल, ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज और लगातार मॉक टेस्ट ने परीक्षा की तैयारी को आसान बनाया। इसके अलावा शिक्षकों द्वारा समय-समय पर दिया गया व्यक्तिगत मार्गदर्शन और प्रत्येक टेस्ट के बाद की गई समीक्षा ने उनकी कमजोरियों को दूर करने में काफी मदद की।

 

यह भी पढ़ें : बड़ी लापरवाही : कैदी को लेकर तेज रफ्तार से कार चला रहे HPP ड्राइवर ने महिला को रौंदा, मौके पर निकले प्राण

शिक्षकों और अभिभावकों का मिला पूरा सहयोग

विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्हें अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार का लगातार सहयोग मिला। पढ़ाई के लिए मिला सकारात्मक माहौल और शिक्षकों की प्रेरणा ने उन्हें हर चुनौती का सामना करने का आत्मविश्वास दिया। यही कारण रहा कि वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे।

संस्थान प्रबंधन ने दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

इस अवसर पर करियर अकादमी के चेयरमैन एस.एस. राठी, समन्वयक मधुलिका राठी, मनोज राठी और प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।

 

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! अगले 3 दिन अपना रौद्र रूप दिखाएगी भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा और वे भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगे।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख