राजनीति

#उपलब्धि

September 2, 2024

हिमाचल : कनाडा पुलिस में ऑफिसर बनी शशि, स्टडी विजा पर गई थी विदेश

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Canada police officer kangra study visa shashi nova scotia
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बेटी कनाडा के नोवाकोटिया में पहली भारतीय पुलिस ऑफिसर बनी हैं। यह उपलब्धि ज्वाली विधानसभा के नढोली से संबंध रखने वाली शशि जरियाल ने हासिल की है। शशि जरियाल ने इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन किया है।

कनाडा में पुलिस ऑफिसर बनी शशि

शशि जरियाल जल्द ही विदेश भूमि पर पुलिस अधिकारी का कार्यभार संभालेंगी। विदेश में उच्च पद की नौकरी हासिल कर शशि देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल से पंजाब गई थी लड़की: सहेली के भाई ने होटल में किया मुंह काला

स्टडी वीजा पर गई थी कनाडा

शशी जरियाल साल 2018 में स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी। इसके बाद वहीं से उनका पुलिस अधिकारी बनने का सफर शुरू हुआ। शशि ने पढ़ाई के दौरान ही कनाडाई पुलिस में पद के लिए आवेदन किया था। बीती 30 अगस्त को शशि अपनी पुलिस ट्रेनिंग पूरी कर अकादमी से पास आउट हुई हैं। अब जल्द ही शशि कार्यभार संभालेंगी।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by @news4himachal

हिमाचल से की है स्कूली शिक्षा शशि ने अपनी स्कूली शिक्षा भारती स्कूल, नढोली से की है। उसके बाद शशि ने पंजाब के एक निजी विश्वविद्यालय से B.Tech. और M.Tech. की पढ़ाई पूरी की। पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद शशि आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा चली गई। यह भी पढ़ें: हिमाचल की प्रियम ने MMA में जीता मेडल: टैक्सी चलाते हैं पिता- मांगी मदद

प्रदेश व देश के लिए गर्व की बात

शशि जरियाल के पिता मदन जरियाल ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। साथ ही उन्हें हिमाचली होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी और अब वहां पर भारतीय मूल की पुलिस अधिकारी बन गई है। यह सिर्फ हमारे लिए ही नहीं पूरे प्रदेश व देश के लिए गर्व की बात है। शशि की इस सफलता के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। शशि के घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। शशि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिर शर्मसार हुआ गुरु-शिष्य का रिश्ता, थाने जा पहुंची छात्रा

वीरभूमि के नाम से जाना जाता है हिमाचल

आपके बता दें कि प्रदेश के कई होनहार युवा देश व विदेश में बड़े-बड़े पदों पर कार्यरत हैं। भारतीय सेना में नौकरी करना प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद होता है। हिमाचल प्रदेश के कई युवा भारतीय सेना में भर्ती होकर अपनी जान की परवाह किए बिना देश सेवा कर रहे हैं। इसी के चलते हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि भी कहा जाता है। वहीं, बहुत सारे युवा ऐसे भी हैं जो प्रदेश के बाहर देश के अन्य राज्यों और अलग-अलग देशों में अच्छे सरकारी-गैर सरकारी पदों पर कार्यरत हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख