मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बेटे वंशज आजाद को बड़ी सफलता मिली है। सरकाघाट के गांव भलवाण के रहने वाले वंशज आजाद का सुप्रीम कोर्ट में चयन हुआ है। जहां वह बतौर ज्यूडिशियल रिसर्च एसोसिएट के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। वंशज हिमाचल प्रदेश के इकलौते वकील हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
वंशज ने प्रदेश का नाम किया रोशन
वर्तमान में वंशज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। वंशज आजाद का चयन 15000 से अधिक अभ्यर्थियों में से हुआ है। छोटी उम्र में ही वंशज ने इस उपलब्धि को हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के एक और टीचर ने छेड़ दी छात्राएं: बोला- घर पर बताया तो फेल कर दूंगा
वंशज आजाद की प्रारंभिक पढ़ाई सरकाघाट से हुई है। जबकि, 12वीं की पढ़ाई उन्होंने धर्मशाला से पूरी की है। इसके बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला से वंशज ने अपनी लॉ की पढ़ाई की। वंशज ने एक साल तक हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में वकालत भी की।
15 हजार अभ्यर्थियों में हुआ चयन
वकालत के दौरान वंशज ने CPS समेत बार कॉउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अति महत्वपूर्ण मुकदमों में पैरवी भी की। वंसज ने इसी साल मार्च 2024 में सुप्रीम कोर्ट का टेस्ट पास किया था। जिसमें लगभग 15000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
सुप्रीम कोर्ट में देंगे सेवाएं
वहीं, वंशज ने अब इसी महीने परीक्षा के फाइनल साक्षात्कार को भी पास कर लिया है। जिसके बाद उनका चयन सुप्रीम कोर्ट में बतौर ज्यूडिशियल रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। वंशज आगामी 8 जुलाई से सुप्रीम कोर्ट में सेवाएं देंगे।सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में वंशज हिमाचल प्रदेश से चयनित होने वाीले आज तक के पहले वकील हैं।
यह भी पढ़ें: अचानक से लॉक हो गई चलती कार, पेड़ से टकराई; चार लोग थे सवार
पढ़ने में थे काफी होशियार
वंशज के पिता जेके आजाद प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनकी मां एक स्कूल प्रिंसिपल हैं। वंशज की एक बहन भी हैं-जो कि डॉक्टर हैं। वंशज के परिजनों का कहना है कि वंशज शुरू से ही पढ़ने में काफी होशियार था।
कानून की पढ़ाई में थी रुचि
वंशज की शुरू ही रुची कानून की पढ़ाई में थी। इसी वजह से वंशज ने कानून की पढ़ाई को पढ़ने का रास्ता चुना। वंशज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और HAS अधिकारी विपिन ठाकुर को दिया है। वंशज का कहना है कि वह अपने पद पर पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपनी सेवाएं देंगे।