मंडी। हिमाचल प्रदेश के कई वीर जवान देश की सरहदों पर डटे हुए हैं। सूबे के कई होनहार भारतीय सेना में बड़े पदों पर कार्यरत हैं। इन होनहारों की सूची में अब मंडी जिला के एक बेटे ने भी अपना जोड़ लिया है। चैलचौक के रहने वाले 35 वर्षीय बिंदर देव BSF में सहायक कमांडेंट बन गए हैं।
BSF में सहायक कमाडेंट बने बिंदर
बिंदर देव ने वर्ष 2013 में बतौर सब इंस्पेक्टर BSF को ज्वाइन किया था। फिर साल 2019 में बिंदर देव बतौर इंस्पेक्टर प्रमोट हुए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेटा भारतीय वायु सेना में बना विंग कमांडर- भरेगा ऊंची उड़ान
पहले अटेंप्ट में पास की परीक्षा
हालांकि, बिंदर अभी और आगे बढ़ना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने सहायक कमांडेंट पद के लिए होने वाली CASF की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। बिंदर ने पहले ही प्रयास में इस परीक्षा को उतीर्ण कर लिया। अब बिंदर BSF में बतौर राजपत्रित अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे।
नागालैंड में संभालेंगे कार्यभार
अब जल्द ही बिंदर नागालैंड के कोहिमा में बतौर सहायक कमांडेंट अपना कार्यभार संभालेंगे। आपको बता दें कि बीते कल ही मध्यप्रदेश के टेकनपुर स्थित BSF ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड़ हुई है। बिंदर देव के अलावा बिलासपुर जिले के अरविंद पठानिया भी BSF में सहायक कमांडेंट बने हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जल्द शुरू होगी प्री-नर्सरी टीचर्स की भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल
PM मोदी की सुरक्षा में रहे तैनात
बिंदर देव ने PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में 6 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं। जब भी PM मोदी हिमाचल आए हैं तो ज्यादातर समय बिंदर उनकी सुरक्षा में तैनात रहे। बिंदर 6 वर्षों तक SPG का हिस्सा रहे हैं। बिंदर देश और विदेश में PM मोदी की सुरक्षा में अपना अहम दायित्व निभा चुके हैं।
चैलचौक से की पढ़ाई
दर की प्रारंभिक शिक्षा चैलचौक स्कूल से हुई है। इसके बाद बिंदर देव जवाहर नवोदय विद्यायल के लिए चयन हुआ- जहां से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद बिंदर ने HPU से कंप्यूटर साईंस में BTECH. की डिग्री हासिल की। फिर बिंदर ने BSF ज्वाइन कर ली।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकान बंद करके जा रहा था नरेश, रास्ते में व्यक्ति ने किया सिर पर वार और...
खेतीबाड़ी करते हैं बिंदर के पिता
बिंदर देव के पिता दुर्गा दास किसान हैं। दुर्गा दास खेतीबाड़ी का काम करते हैं। बिंदर देव की मां बर्फी देवी का स्वर्गवास हो चुका है। बिंदर देव शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी गृहणी हैं। बिंदर के दो बच्चे भी हैं। बिंदर ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरूजनों, परिजनों और शुभचिंतकों को दिया है।