कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कई युवाओं ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बड़े-बड़े मुकाम हासिल किए हैं। प्रदेश के युवा निजी व सरकारी क्षेत्रों में अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के बेटे ने कर दिखाया है।
लेफ्टिनेंट बना बैजनाथ का आशुतोष
कांगड़ा जिला के बैजनाथ उपमंडल स्थित गदियाडा, उस्तेहड का आशुतोष अवस्थी CDS की परीक्षा पास कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का बेटा आदित्य सेना में बना लेफ्टिनेंट, नासिक में मिली पोस्टिंग
आशुतोष अवस्थी की पांचवीं कक्षा तक की प्रारंभिक शिक्षा भारती विद्यापीठ स्कूल बैजनाथ से हुई है। जबकि, जमा दो तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला से की है। आशुतोष ने स्नातक की डिग्री बीटेक के रूप में सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा से की है।
डेढ़ साल का किया कड़ा प्रशिक्षण
इसके बाद आशुतोष ने CDS की परीक्षा पास की। फिर इंडियन मिलिट्री अकादमी IMA देहरादून में डेढ़ वर्ष का कड़ा प्रशिक्षण कर आशुतोष ने लेफ्टिनेंट बनने का अपना सपना पूरा किया। आशुतोष अवस्थी शनिवार को IMA देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री बने जेपी नड्डा, अगला बीजेपी चीफ कौन ?
पूरे गांव में खुशी का माहौल
आशुतोष के पिता पंकज अवस्थी जल शक्ति विभाग पंचरुखी में पीओ के पद पर तैनात हैं। जबकि, आशुतोष की माता शर्मिला पंचायत गदियाडा में सिलाई अध्यापिका हैं। आशुतोष की इस उपलब्धि से ना सिर्फ उनके परिवार में बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि का दर्जा भी दिया गया है। प्रदेश के कई नौजवान युवा भारतीय सेना में भर्ती को देश की सेवा कर रहे हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। पहले के वक्त में जहां आमतौर पर सूबे के युवा सेना में शामिल होकर देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते थे। वहीं, आज के समय में प्रदेश की युवतियां भी युवकों के साथ कंधे से कंधा मिलकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।