#उपलब्धि

October 20, 2024

हिमाचल का बेटा BSF में बना सब इंस्पेक्टर, माता-पिता ने कंधे पर सजाए सितारे

शेयर करें:

हमीरपुर। देवभूमि हिमाचल को वीरों की भूमि भी कहा जाता है। सूबे के कई वीर जवान देश की सीमाओं पर डटे हुए हैं और देश की रक्षा कर रहे हैं। BSF दुनिया के सबसे बड़े सीमा सुरक्षाबलों में से एक है। BSF में सब इंस्पेक्टर के पद नौकरी करना बेहद गर्व की बात है।

BSF में सब इंसपेक्टर बना अक्षय

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक वीर जवान ने भी अपना नाम होनहारों की सूचि में जोड़ लिया है। हमीरपुर के फगोटी गांव के अक्षय ढटवालिया BSF में सब इंस्पेक्टर बन गए हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : करवाचौथ की तैयारियों में जुटे थे पति-पत्नी, कार ने मार दी टक्कर, देखें वीडियो

पूरे क्षेत्र का नाम किया रोशन

अक्षय ढटवालिया ने BSF ट्रेनिंग सेंटर टेकनपुरा, मध्य प्रदेश में सब इंस्पेक्टर रैंक की परेड पासआउट की है। अक्षय के माता-पिता ने अक्षय के कंधे पर सब इंसपेक्टर पद के सितारे लगाकर अक्षय को सम्मानित किया।

फौजी पिता का सीना गर्व से चौड़ा

बेटे के कंधे पर रैंक लगाने से अक्षय के पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। अक्षय के पिता भारतीय सेना में 26 साल सेवाएं दे चुके हैं। अक्षय की इस सफलता ने ना सिर्फ उनके माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार के खिलाफ किए थे पोस्ट, नौकरी से सस्पेंड हुआ HRTC ड्राइवर

दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षाबल

BSF दुनिया के सबसे बड़े सीमा सुरक्षाबलों में से एक है। BSF में सब इंस्पेक्टर के पद नौकरी करना बेहद गर्व की बात है। सूबे के कई युवा BSF में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। मगर बहुत सारे युवा ऐसे होते हैं- जिन्हें BSF के सब इंस्पेक्टर को मिलने वाले वेतन और अन्य सुविधाओं के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है।

BSF SI की सैलरी और लाभ?

BSF में SI को 35,400 रुपए से 112400 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाती है। BSF SI को कई तरह के भत्ते और लाभ भी मिलते हैं। जैसे कि-
  • ग्रेच्युटी
  • भविष्य निधि
  • पेंशन
  • शैक्षिक सहायता
  • पास और विशेषाधिकार टिकट आदेश
  • चिकित्सकीय सुविधाएं
  • यात्रा और स्थानांतरण भत्ता
  • अन्य वित्तीय मामले
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, कल यहां होगा कैंपस इंटरव्यू

कैसी होती है जॉब प्रोफॉइल?

BSF SI देश में सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने और इससे जुड़े मामलों के लिए जिम्मेदार होता है। जैसे कि-
  • भारतीय क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से अनधिकृत निकास और प्रवेश को रोकना।
  • गैरकानूनी गतिविधियों को रोकना।
  • सीमा के पास रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा सनिश्चित करना।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख