#उपलब्धि

May 28, 2024

हिमाचल का बेटा आदित्य डोगरा भारतीय नौसेना में बने लेफ्टिनेंट

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के युवा हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। प्रदेश के युवा देश-विदेश में कई बड़े मुकाम हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की बेटे आदित्य डोगरा ने भी अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। जिला कांगड़ा के बैजनाथ क्षेत्र के बेटे आदित्य डोगरा का भारतीय नौसेना में बतौर लेफ्टिनेंट चयन हुआ है। इससे पहले साल 2020 में आदित्य का चयन भारतीय नौ सेना अकादमी (INA) के लिए हुआ था।

लेफ्टिनेंट बना बैजनाथ का बेटा

बता दें कि आदित्य डोगरा केरल के एजीमाला में चार साल के प्रशिक्षण के बाद बीती 25 मई को बतौर लेफ्टिनेंट पास आउट हुए हैं। भारतीय नौ सेना अकादमी में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कैडेट विभिन्न नौ सेना और तटरक्षक जहाजों व प्रतिष्ठानों के लिए रवाना होते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल बस और ट्राले में टक्कर, चालक समेत 20 से ज्यादा बच्चे घायल

व्यवसायी हैं आदित्य के पिता

आदित्य डोगरा के पिता अश्विनी डोगरा व्यवसायी हैं। जबकि, माता अनीता डोगरा गृहिणी हैं। आदित्य डोगरा की प्रारंभिक शिक्षा परमार्थ इंटर नेशनल स्कूल बैजनाथ से हुई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बोलेरो और बाइक में टक्कर, नहीं बची 1 की जान, 4 हुए घायल

पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर

आदित्य की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। आदित्य के परिजनों का कहना है कि आदित्य ने अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मेहनत के दम पर ही उसने आज इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। परिजनों ने बताया कि वह खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो बेटियों की शादी के गहने, दहेज भी घर के साथ हुआ राख, टूटे सपने बता दें कि बीते दिनों प्रदेश की कई युवतियों ने नर्सिंग लेफ्टिनेंट कॉमन पात्रता परीक्षा क्वालिफाई की थी। प्रदेश की कई बेटियों ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर सफलता हासिल कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का सपना पूरा किया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: कुत्ता रखना है साथ-तो छोड़ना होगा सरकारी आवास; जारी हुआ फरमान इनमें से बहुत से बेटियां ऐसी हैं जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता ने ना सिर्फ उनके गांव उनके क्षेत्र बल्कि प्रदेश भर का नाम देश में रोशन किया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख