#हादसा
December 21, 2025
हिमाचल : फोन पर बात करते फिसला युवक, दोस्तों के सामने ब्यास नदी में डूबा- घूमने आया था बेचारा
युवक को बचाने के लिए नदी में कूदे दोस्त
शेयर करें:

कुल्लू। आजकल मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल कई बार जानलेवा साबित हो रहा है। खासकर बच्चे और युवा फोन में इस कदर डूबे रहते हैं कि उन्हें आसपास का भी ध्यान नहीं रहता, जिससे सड़क या पर्यटन स्थलों पर हादसे हो जाते हैं। ऐसा ही एक दुखद मामला कुल्लू जिले से सामने आया है। यहां घूमने आए एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले की पर्यटन नगरी मनाली के कलाथ क्षेत्र में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। यहां घूमने आए 18 वर्षीय युवक की ब्यास नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था।
घटना के समय युवक अपने दोस्तों के साथ ब्यास नदी के किनारे घूम रहा था। इसी दौरान वह अपने साथियों से करीब 200 मीटर दूर चला गया। बताया जा रहा है कि युवक फोन पर बात करते हुए धीरे-धीरे नदी की ओर बढ़ रहा था और उसका पूरा ध्यान मोबाइल पर था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और अपना संतुलन खो बैठा जिसकी वजह से वह सीधे ब्यास नदी के तेज बहाव में जा गिरा।
युवक को डूबता देख उसके तीन दोस्तों ने बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन ब्यास नदी का बहाव इतना तेज था कि वे युवक को पकड़ नहीं सके और वह कुछ ही पलों में पानी में ओझल हो गया। दोस्तों ने बताया कि युवक को तैरना भी नहीं आता था।
नासिर उम्र 18 साल निवासी दोवाई, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
SP मदन ने मामले की पुष्टि करते हुए करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर मौजूद गवाहों और युवक के दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए हैं। लापता नासिर की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।