#हादसा

October 2, 2025

हिमाचल : पशुओं को चराने गई थी महिला, परिजनों को गहरी खाई में पड़ी मिली- पसरा मातम

घास काट रही थी बेचारी, मौके पर ही तोड़ा दम

शेयर करें:

Hiamchal News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां पर जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक महिला की पहाड़ी से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।

पैर फिसलने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल सुबह महिला रोज की तरह अपने पशुओं को चराने के लिए घर से पास के जंगल की ओर गई थीं। इस दौरान महिला ने पशुओं को चरने के लिए छोड़ दिया और खुद घास काटने लग गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी स्कूल के PT टीचर की करतूत, छात्रों से की बदसलूकी- थाने पहुंचा मामला

घास काट रही थी महिला

इसी बीच तभी अचानक पहाड़ी से उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गई। गिरने के बाद वह बुरी तरह घायल हो गईं। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर जंगल में आसपास काम कर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

गहरी खाई में गिरी

लोगों ने तुरंत इस बाबत परिजनों को सूचित किया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतका की पहचान पंजो देवी पत्नी रोशन लाल निवासी गांव जगत भटाड़ा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल का वीर जवान झारखंड में कर रहा था ट्रेनिंग, तालाब में मिली देह- सदमे में परिजन

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और पंचायत प्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत इस संबंध में भरमौर पुलिस थाना को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। मृतका पंजो देवी के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

क्या बोले परिजन?

पुलिस ने CRPC की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।  पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। परिजनों ने महिला की मौत को लेकर किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि महिला के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण हुई है। असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख