#हादसा

October 16, 2025

हिमाचल : पति के सामने पत्नी ने ली आखिरी सांस, बाइक पर जा रहे थे दोनों- ट्रक से हुई टक्कर

फ्लाईओवर के पास एक बाइक और ट्रक की टक्कर

शेयर करें:

Himachal Solan Road Bike Truck

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर चंडीगढ़-शिमला NH पर जाबली रेलवे फ्लाईओवर के पास एक बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। 

पति के साथ जा रही थी महिला

बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी। ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी ही अचानक हुई दर्दनाक मौत के बाद पति का बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति को Whatsapp पर मिली पत्नी की गंदी फोटो-वीडियोज, प्रेमी के साथ रूम में...

बाइक-ट्रक की टक्कर

आपको बता दें कि यह दुखद हादसा बीते कल पेश आया है। हादसे के वक्त दोनों पति-पत्नी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान ITBP चंडीगढ़ के ट्रक के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

पति-पत्नी दोनों घायल

इस हादसे में बाइक बुरी तरही क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक पर सवार महिला ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि, उसके पति को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें : आपदा के लिए इंसान जिम्मेदार : देव परंपरा का करना होगा पालन, नहीं तो होगा 'विनाश'

घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा दोनों को उपचार के लिए CHC धर्मपुर ले जाया गया- जहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक को प्राथमिक उपचार देकर सोलन अस्पताल रेफर कर दिया।

परिवार में मची चीख-पुकार

मृतका की पहचान नीमा देवी और घायल की पहचान रिखीराम के रूप में हुई है- जो कि कोटी गांव के रहने वाले हैं। हादसे के वक्त दोनों कोटी से धर्मपुर जा रहे थे। मगर एक हादसे ने सब खत्म कर दिया। हादसे के बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। दिवाली से चंद दिन पहले घर पर मातम छाया हुआ है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख