#हादसा

April 20, 2025

हिमाचल : ट्रक की चपेट में आई महिला, गोद में थी 9 माह की बेटी

बेटी को गोद में उठाए सड़क पर पैदल जा रही थी महिला

शेयर करें:

Truck chamba News

बनीखेत (चंबा)। हिमाचल के चंबा जिला में अपनी 9 माह की बच्ची के साथ जा रही मां एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। यह हादसा चंबा जिला के बनीखेत में भरमौर पठानकोट एनएच पर आज रविवार सुबह 11 बजे के आसपास ज्वाला माता चौक पर हुआ है।  गनीमत रही कि इस हादसे में मां बेटी दोनों की जान बच गई। हालांकि उन्हें इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं।

चंबा जिला में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार ज्वाला चौक से एक महिला अपनी लगभग नौ माह की बच्ची के साथ पैदल बनीखेत बाजार से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। इसी बीच एक ट्रक बनीखेत बस स्टैंड से पठानकोट की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक ने चौक पर मोड काटा तो ट्रक का पिछला टायर महिला के पांव पर चढ़ गया। इस हादसे में महिला और उसकी 9 माह की बच्ची सड़क पर गिर गए। जिससे महिला और बच्ची के मुंह पर चोटें आईं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: चलती बस के आगे कूदा व्यक्ति, टायरों के नीचे आकर जिंदगी खत्म, ड्राइवर फरार

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बच्ची ट्रक के टायर के आगे गिरी थी। चालक अगर थोड़ा सा भी ट्रक को आगे करता तो बच्ची उसके नीचे आ जाती। लेकिन लोगों ने समय रहते बच्ची को बाहर खींच लिया। वहीं ट्रक चालक ने भी भागने का प्रयास ना करते हुए वहीं पर ट्रक को खड़ा किया और स्थानीय लोगों की मदद से घायल मां बेटी को अस्पताल लेकर गया। जहां प्राथमिक उपचार दिलवाया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: चिट्टे के धंधे में पूरा परिवार- बेटा खोजता था ग्राहक, मां के अकाउंट में आते थे पैसे

पुलिस के पास नहीं पहुंचा मामला

बाद में घायल के परिजन घायलों को उपचार के लिए नागरिक स्वास्थ्य केंद्र डल्हौजी ले गए। घायलों के परिजनों नें सड़क घटना को लेकर पुलिस में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं कराया है। वहीं इस हादसे में लोगों ने कहा कि बनीखेत बाजार में सड़क की चौड़ाई कम होने से यहां अकसर हादसों का डर बना रहता है। कई बार यहां सड़क किनारे निजी वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है, जिससे भी हादसों का डर रहता है। 

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख