कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पशुओं का चारा लाने गई महिला की मौत हो गई है। महिला पिछले करीब 9 दिन से अस्पताल में उपचाराधीन थी। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार व क्षेत्र में दुख का माहौल है।
चारा लाने गई थी महिला
बताया जा रहा है कि महिला घर से पशुओं के लिए चारा लाने गई थी। इसी दौरान उसका पांव फिसला और वो पेड़ से गिर गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी का हाथ पकड़ फूट-फूट कर रोया पति, एक साल पहले ही हुई थी शादी
उपाचर के दौरान तोड़ा दम
महिला के साथ यह हादसा बीती 21 दिसंबर को पेश आया था। उसके बाद से महिला टांडा मेडिकल कॉलेज मे उपाचाराधीन थी। जहां बीते कल उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पेड़ से गिर गई महिला
मिली जानकारी के अनुसार, चड़ी की रहने वाली कांता देवी घर के पास के ही क्षेत्र में पशुओं के लिए चारा लाने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान पेड़ से चारे के लिए पत्ते काटते वक्त उसका संतुलन बिगड़ गया और वो असंतुलित होकर पेड़ से गिर गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : खंभे से बाइक की जोरदार टक्कर, दोस्त के सामने युवक ने ली अंतिम सांस
इस घटना में कांता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने जैसे ही महिला को गिरते देखा तो उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचित किया। इसके बाद घायल महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां । अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
दर्द से तड़पी बेचारी
परिजनों ने बताया कि इस घटना में कांता को काफी गंभीर चोटें आई थी। अस्पताल में उसे काफी तकलीफ भी हो रही थी और वो दर्द से तड़प रही थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कड़ी कोशिश की, लेकिन बावजूद इसके उसे बचाया नहीं जा सका।
यह भी पढ़ें : साल 2025: जनवरी में आधा महीना बैंकों पर लटका रहेगा ताला, जानें कब-कब
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज कर BNS की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।