#हादसा

September 2, 2024

माता वैष्णो देवी मार्ग पर हुआ बड़ा भूस्खलन, तीन की मौ*त; कई श्रद्धालु घायल

शेयर करें:

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कटरा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर पंछी हेलीपैड के पास भूस्खलन हो गया है। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबक, कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है।

वैष्णो देवी में हुआ लैंडस्लाइड

हादसे के तुरंत बाद माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। अभी भी कई श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की आशंका है। यह भी पढ़ें: हिमाचल : कनाडा पुलिस में ऑफिसर बनी शशि, स्टडी विजा पर गई थी विदेश फिलहाल, रेसक्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें ट्रैक पर गिरे मलबे को देखा जा सकता है।

सोमवार दोपहर को हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि आज सोमवार दोपहर को करीब दो बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किलोमीटर आगे पंछी के पास अचानक से भूस्खलन हो गया। जिससे यात्रियों के लिए बने शैड का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। भूस्खलन की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव टीम ने एक महिला सहित तीन श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ेंहिमाचल से पंजाब गई थी लड़की: सहेली के भाई ने होटल में किया मुंह काला माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम द्वारा बचाव अभियान शुरू कर दिया गया हैष उन्होंने कहा कि पिछले दो दिन वैष्णो देवी में भारी बारिश हुई थी। जिस कारण अब आज पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है।

दो दिन से हो रही थी बारिश

बता दें कि पिछले दो दिन वैष्णो देवी में भारी बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने भी 12 सितंबर तक जम्मू और कश्मीर में शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की थी। ऐसा माना जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के चलते ही यह भूस्खलन हुआ है।

पहाड़े से गिरे पत्थर

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि कि हादसे की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन की एक टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। बोर्ड का कहना है कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन ट्रैक पर पहाड़ से पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है।

हिमाचल से भी कई लोग जाते हैं माता वैष्णो देवी

बता दें कि माता वैष्णों देवी मां दुर्गा को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक है। यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आते हैं। हर साल हिमाचल प्रदेश से भी कई लोग यहां जाकर अपना शीश नवाते हैं। यह भारत के सबसे अधिक दर्शन किए जाने वाले तीर्थस्थलों में से एक है। नवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान यहां श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ तक पहुंच जाती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख