#हादसा

July 15, 2024

टिप्पर की जोरदार टक्कर से चकनाचूर हो गई कार, अंदर बैठे थे चार लोग

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां मबारिकपुर-दौलतपुर सड़क पर गोंदपुर बनेहड़ा के पास एक टिप्पर और कार में जोरादर टक्कर हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि वाहनों के टकराते ही जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कुल चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ हिमाचली ही चला पाएंगे होम स्टे, विक्रमादित्य सिंह ने बताई सरकार की तैयारी

जानकारी के अनुसार, टिप्पर मुबारिकपुर से दौलतपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच गोंदपुर बनेहड़ा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक कार की टिप्पर से टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

शादी के एक दिन बाद दुल्हनिया प्रेमी संग हुई फरार

यह मामला चंबा जिले के भरमौर से सामने आया है। यहां एक युवती की बीती 11 जुलाई को शादी हुई थी। 12 जुलाई को बारात नई-नवेली दुल्हन को अपने साथ लेकर घर लौटी थी। ससुराल में शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद 13 जुलाई को नवविवाहिता अपने पति के साथ मायके गई। मायके में उसने अपनी मां के साथ सोने का हवाला देकर पति को अलग कमरे में सोने के लिए कहा। इसी बीच आधी रात को वह बिना किसी को कुछ बताए घर से अपने प्रेमी के साथ रफू-चक्कर हो गई। नवविवाहिता का प्रेमी भी उसी के क्षेत्र…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ड्यूटी के लिए निकले बेलदार का मिला शव

यह दुखद खबर चंबा जिले से सामने आई है। यहां दवारी फाट क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के एक बेलदार की खाई में गिरने के कारण मौत हो गई है। जो कि सुबह-सवेरे 6 बजे अपने घर से सुंदरी में ड्यूटी देने के लिए निकला था। दोपहर के समय जब मृतक का भतीजा अपनी खच्चरों को लेकर जा रहा था। इसी बीच उसकी नजर नीचे करीब 10 मीटर खाई में बेसुध पड़े व्यक्ति पर पड़ी। इसके बाद जब उसने पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख