#हादसा
May 10, 2025
BIG BREAKING: हिमाचल में एक साथ खड्ड में गिरी दो गाड़ियां, कई लोग थे सवार; ग्रामीण रेस्क्यू में जुटे
दोनों वाहनों में सवार थे कई लोग
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा पेश आया है। चंबा जिला के कल्हेल पुल पर दो गाड़ियों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी, कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां टक्कर के बाद सड़क से नीचे कल्हेल नाले में जा गिरीं। हादसे में एक जीप और कार की आमने सामने जोरदार टक्कर हुई थी। यह हादसा चंबा तीसा मार्ग पर आज शनिवार दोपहर बाद हुआ बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में जहां एक गाड़ी के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे चालक को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों चालकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां एक गंभीर घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि वाहनों में कुल कितने लोग सवार थे और हादसे कैसे पेश आया है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
साथ ही हादसे के बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग वाहनों में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू और बचाव करने में जुटे हुए हैं।