#अपराध
March 29, 2026
हिमाचल: खेत में मिली महिला की देह, मां बोली - संतान नही होने पर पति ने कर दी बेटी की ह*त्या
मायका पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप, मांगा न्याय
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से बरामद हुआ है। घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और मामला अब गंभीर जांच का विषय बन गया है। मामला कांगड़ा जिला के पुलिस थाना शाहपुर से सामने आया है। वहीं विवाहिता के मायका पक्ष ने इस हत्या करार दिया है और मृतका के पति और दो ननदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लहेड डाकघर अनसूई गांव में शनिवार देर शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि उसकी पत्नी बिना किसी जानकारी के घर से कहीं चली गई है। लेकिन इस मामले में उस समय बड़ा मोड़ आ गया, जब आज रविवार सुबह उसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसकी पत्नी का शव घर के नजदीकी खेतों में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की ये नदी बुझाएगी दिल्ली की प्यास: 50 साल का इंतजार खत्म, मजबूत होगी प्रदेश की आर्थिकी
खेत में विवाहिता का शव मिलने से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: झगड़े में बदली बहस, 3 युवकों पर टूट पड़े 15-20 लोग- कोई नहीं कर पाया बीच-बचाव
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को संतान न होने के कारण परेशान करते थे, जबकि परिवार ने एक बच्ची को गोद भी लिया हुआ था। इसके बावजूद उस पर दबाव बनाया जाता रहा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में बचा है कितने दिन का तेल: मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा में बताया..
परिजनों ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और इसके लिए पति के अलावा दो ननदें जिम्मेदार हैं। मायका पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल में पति की दूसरी शादी की बात भी चल रही थी। पुलिस ने मृतका की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैए ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।