राजनीति

#हादसा

July 17, 2025

हिमाचल: दो बाइकों में आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत, 21 वर्षीय युवक ने त्यागे प्राण; पसरा मातम

परिवार ने खो दिया 21 साल का जवान बेटा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

una bike Accident

ऊना। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हो रहे दर्दनाक सड़क हादसों में अब एक और हादसा जुड़ गया है। ऊना जिला के हरोली उपमंडल के अंतर्गत घालूवाल में वीरवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं  एक श्रद्धालु दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दो बाइकों की आमने.सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय  निखिल पुत्र विजय कुमार निवासी नंगल खुर्द के रूप में हुई है। वहीं घायल दंपति की पहचान सतविंदर सिंह व उनकी पत्नी मीना निवासी कपूरथला पंजाब के तौर पर हुई है।

दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार निखिल वीरवार को अपनी बाइक पर सवार होकर जैजो मोड़ से घालूवाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक दूसरी बाइक के साथ उसकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सतविंदर सिंह व मीना पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस लौट रहे थे। दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी टीचर बनने का मौका, भरे जाएंगे 937 पद- यहां जानें पूरी डिटेल

अस्पताल पहुंचने से पहले युवक की मौत

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर तीनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना हरोली की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें : श्रीखंड यात्रा : युवक ने रास्ते में तोड़ा दम, मजदूर ने देह गाड़ी तक पहुंचाने के मांगे 65 हजार

स्थानीय लोगों के अनुसार यह क्षेत्र मोड़ों और तेज रफ्तार के चलते अक्सर हादसों की चपेट में रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां ट्रैफिक नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक निखिल एक मेहनती युवक बताया जा रहा हैए जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख