#हादसा

November 12, 2024

हिमाचल : पेंटर ने स्टिकर उतराने के लिए लगाया लाइटर, खुद ही झुलस गया

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में तारपीन (थिनर) से झुलसे के कारण युवक की मौत हो गई है। युवक पेंटर का काम करता था। युवक के साथ ये हादसा गांव के एक घर में काम करते पेश आया था। हादसे के वक्त युवक दरवाजे पर लगे स्टिकर को निकालने की कोशिश कर रहा था।

थिनर से झुलसे युवक की मौत

मृतक की पहचान 31 वर्षीय रिंकू राम के रूप में हुई है- जो कि दत्तोली, बलद्वड़ा क्षेत्र का रहने वाला था। रिंकू की मौत PGI अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : तिरंगे में लिपटे पति को देख पत्नी बेसुध, मां ने सोचा नहीं था ऐसे लौटेगा लाल

पेंट का काम रहे थे युवक

मिली जानकारी के अनुसार, बीती 5 नवंबर को कुछ युवक बलद्वाड़ा के तरनडोल गांव में पेंट का काम कर रहे थे। इस दौरान युवक घर के दरवाजे पर लगे स्टिकर को निकाल रहे थे। मगर स्टिकर काफी पुराने हो गए थे तो निकल नहीं रहे थे।

स्टिकर उतारते लग गई आग

इसी के चलते पेंटर ने लाइटर से स्टिकर को गर्म करके निकालने की कोशिश की। इसी बीच लाइट गिर गया और नीचे खुली तारपीन की कैनी ने आग पकड़ ली। इसके बाद आग फैल गई- जिसकी चपेट में रिंकू आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां के खोने का दुख नहीं सह पाई बेटी, कफन डालते ही त्यागे प्राण

PGI में ली अंतिम सांस

वहीं, मौके पर मौजूद द्वारा आग पर काबू पाकर तुरंत गंभीर रूप से घायल रिंकू को स्थानीय अस्पताल पुहंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां अब उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस जांच में किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं पाया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख