#हादसा

September 11, 2025

वृंदावन जा रही HRTC की बस को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मची चीख पुकार

ट्रक की टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, आधी सड़क से बाहर निकल गई

शेयर करें:

HRTC Bus

कांगड़ा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को पंजाब के कुराली में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह बस कांगड़ा जिला के जवालाजी से उत्तर प्रदेश के वृंदावन जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस टक्कर से बस के पिछले हिस्से के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। यह हादसा आज सुबह पंजाब के कुराली क्षेत्र में हुआ है। 

बस का पिछला हिस्सा हुआ चुकनाचूर

बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ़्तार इतनी अधिक थी कि उसने बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से बस सड़क से आधी बाहर निकल गई और उसका पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस हादसे में बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : संजौली मस्जिद विवाद: हिंदू संगठनों ने किया सुक्खू सरकार का 'अर्ध पिंडदान', दी ये चेतावनी

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। एचआरटीसी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था की। यात्रियों ने राहत की सांस ली लेकिन कई लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान वे बेहद डर गए थे।

 

यह भी पढ़ें : अनशन पर बैठे कांग्रेस MLA का सीएम सुक्खू- विक्रमादित्य ने किया समर्थन, केंद्र से मांगा हस्तक्षेप

तेज़ रफ़्तार और बढ़ते हादसे

विशेषज्ञों का कहना है कि हाईवे पर तेज़ रफ़्तार वाहन और लापरवाह ड्राइविंग लगातार बड़े हादसों को जन्म दे रही है। प्रदेश और आसपास के राज्यों में पिछले कुछ महीनों में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में तेजी से इज़ाफ़ा हुआ है। यातायात विभाग के अनुसार तेज़ रफ़्तार वाहन न सिर्फ़ यात्रियों बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी ख़तरा बनते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गाड़ी के कागज मांगने पर भड़का व्यक्ति, 22,400 कटा चालान- SI लाइन हाजिर; जानें मामला

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ बार.बार यह चेतावनी दे चुके हैं कि यदि नियमों के पालन और गति नियंत्रण के लिए सख़्त कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा और बढ़ सकता है। इस हादसे ने एक बार फिर सरकार और प्रशासन को तेज़ रफ़्तार और सड़क सुरक्षा के मुद्दों पर गंभीरता से सोचने के लिए मजबूर किया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख