#हादसा

January 21, 2025

चेरी तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था शख्स: नीचे गिरा- अस्पताल ले गए पर नहीं बचा

कुल्लू: पेड़ से गिरने से 55 वर्षीय शेर सिंह की मौत

शेयर करें:

Tree man fell died nirmand kullu himachal

कुल्लू। कहते हैं कि मौत कब, कैसे और कहां आ जाए, यह कोई नहीं बता सकता। ऐसा की कुछ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में देखने को मिला है। यहां एक व्यक्ति की पेड़ से गिरने का कारण मौत हो गई।

पेड़ से तोड़ रहा था फल

यह हादसा कुल्लू जिला में पुलिस थाना निरमंड के तहत पेश आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पेड़ पर चढ़कर चेरी तोड़ रहा था।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के युवक को केरल की लड़की ने ठगा: 8 बार में लूटे 13.76 लाख

बिगड़ा संतुलन, गिरा नीचे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला कुल्लू के झियार निरमंड का रहने वाला 55 वर्षीय शेर सिंह पेड़ पर चढ़कर चेरी फल तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल की जेल में सजा काट रहा था कैदी: सिरदर्द हुआ और थम गई सांसें

अस्पताल ले गए मगर

इसके बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसे तुरंत आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शेर सिंह की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ऐसे अचानक हुई मौत के कारण पूरे गांव में दुख की लहर है।  हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों के बयान कलमबद्ध कर लिए।  मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि व्यक्ति को पेड़ से गिरने के कारण कहां गहरी चोट लगी है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नाले में जा गिरी गाड़ी, माता-पिता ने खो दिया 21 साल का जवान बेटा

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख