#हादसा

June 26, 2024

ट्रैक्टर बैक कर रहा था ड्राइवर: अचानक से छूटा कंट्रोल- सीधा फोरलेन पर गिरा

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बड़ा दर्दनाक हादसा पेश आया है। नगर निगम मंडी के बगला में एक ट्रैक्टर सड़क से नीचे फोरलेन में गिर गया है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया है। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 72 वर्षीय रतन सिंह के रूप में हुई है- जो कि लुणापानी का रहने वाला था।

मंदिर माथा टेकने आया था रतन

बताया जा रहा है कि रतन सिंह अपने ट्रैक्टर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला के पास वाले मंदिर में माथा टेकने के लिए आया था। इसी के चलते स्कूल के मेन गेट के बाहर खाली जगह पर वह ट्रैक्टर पार्क कर रहा था। इसी बीच जैसे ही उसने ट्रैक्टर को बैक किया तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे फोरलेन में जा गिरा।

यह भी पढ़ें: शिमला-चंबा में शुरू हुई बारिश: ऑरेंज अलर्ट भी हुआ जारी- जानें डिटेल

सड़क से नीचे फोरलेन पर गिरा टैक्टर

हादसे में रतन भी ट्रैक्टर के साथ फोरलेन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। फोरलेन पर गिरते ही ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों द्वारा रतन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद चालक का शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मिल रही 10वीं पास को नौकरी: ये रहा नोटिफिकेशन- जल्दी करें

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

खाई में गिरी मंदिर से लौट रही गाड़ी

यह दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से सामने आया है। यहां सुंदरनगर उपमंडल एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के वक्त गाड़ी में दो लोग सवार थे। दोनों लोगों शिकारी माता मंदिर से दर्शन करके घर को लौट रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद IGMC शिमला रेफर कर दिया गया है। हादसे का शिकार हुए दोनों व्यक्ति…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

HRTC बस के ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा

यह दुखद मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से सामने आया है। यहां HRTC बस के एक ड्राइवर उसके सहयोगी उल्टी की शिकायत के चलते अस्पताल ले गए थे। मगर अस्पताल में अचानक उसके हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि मृतक शुगर और बीपी का मरीज था। यहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी सेहत ठीक...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख