राजनीति

#हादसा

January 21, 2025

रात को दो बजे भागसूनाग गया था दलजीत: सुबह निर्जीव मिला- जांच शुरू

मैक्लोडगंज: भागसूनाग में संदिग्ध हालात में मिला व्यक्ति का शव

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Tourists guide camping camping bhagsu mcleodganj dharamshala

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भागसूनाग में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पर्यटन नगरी में शव मिलने से पर्यटकों में सनसनी फैल गई है।

भागसू में मिला व्यक्ति का शव

व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। जिसके बाद से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गाइड और कैंपिंग का करता था काम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धर्मशाला के दाड़नू का रहने वाला 34 वर्षीय दलजीत कुछ समय से भागसूनाग में गाइड और कैंपिंग का काम करता था।  बीती रात करीब 2 बजे वह भागसू आया था। वहीं, आज सुबह उसका शव भागसू में पड़ा हुआ मिला।

 

यह भी पढ़ें : मनाली ब्रीफकेस मामला: शादीशुदा प्रेमी ने उगला सच, बताया क्यों किया ऐसा

रात 2 बजे आया था यहां

इसके बाद पूर्व मेयर और वार्ड नंबर तीन के पार्षद ओंकार सिंह नैहिरया ने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने बताया कि वह बीती रात करीब दो बजे भागसू आया था।

नहीं पता चल पाया मौत का कारण

मामले की पुष्टि करते हुए मैक्लोडगंज पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, दिलजीत की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस टीम ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार से चला रहा था बाइक, परिवार ने खोया बेटा

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख