#हादसा
January 20, 2025
हिमाचल घूमने आया 29 साल का सिद्धार्थ : नाले में पड़ा मिला निर्जीव शरीर
कुल्लू: मणिकर्ण घाटी के ग्रहन में नाले में मिला पर्यटक का शव
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मणिकर्ण घाटी के ग्रहन में नाले में से एक पर्यटक का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र 29 वर्षीय बताई जा रही है। मृतक दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्ट्रीमलाइन एडवेंचर माउंटेन सर्च एंड रेस्क्यू के निदेशक योगराज को ग्राहन के रास्ते में एक नाले के बीच व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद योगराज ने तुरंत इस बात की सूचना कुल्लू पुलिस को दी। उधर, सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई।
यह भी पढ़ें : ड्राइवर के हाथ में थीं 20 जिंदगियां और अचानक से पलट गई टेंपो ट्रैवलर
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि युवक दिल्ली के द्वारका का रहना वाला था। जिसकी पहचान 29 वर्षीय सिद्धार्थ पांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के चुनाव में 84 प्रत्याशी मैदान में : महिलाएं सिर्फ 8- समझें समीकरण
फिलहाल, युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू डॉ. गोकुल चंद्रन कार्तिकेय ने बताया पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का खुलासा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।