राजनीति

#हादसा

March 10, 2025

हिमाचल में पंजाब के श्रद्धालुओं की बाइकें टकराईं, एक घर का बुझ गया चिराग

हिमाचल के मंदिरों में बाइकों पर माथा टेकने आए थे पंजाब के श्रद्धालु

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Bike Accident Bankhandi Kangra

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की सर्पीली सड़कें अब तक ना जानें कितने लोगांे की जान ले चुकी हैं। हालांकि सिर्फ सड़कों का ही कसूर नहीं है, वाहन चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही ही सड़क हादसों को जन्म दे रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिला में हुआ है। यहां तीन बाइकों की आपस में हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें : नशा छोड़ने आए युवक की इस गलती के कारण केंद्र के कर्मियों ने किया बुरा हाल

कांगड़ा के बनखंडी में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कांगड़ा जिला के उपमंडल देहरा के बनखंडी में आज सोमवार को हुआ है। हादसे में तीन बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं अन्य बाइकों पर सवार युवक भी घायल हुए हैं। जिनका निकटवर्ती अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

 

यह भी पढ़ें : पूर्व CM का आरोप: मंडी SPU के पर कतरकर उसे पटवार सर्कल बनाने की साजिश कर रही है सरकार

 

बताया जा रहा है कि तीनों बाइकों पर पंजाब के श्रद्धालु सवार थे। यह सभी श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद कांगड़ा के ब्रजेश्वरी देवी मंदिर की यात्रा पर थे। मां बगलामुखी मंदिर से पहले सामने से आ रहे एक ट्राले से बचने के प्रयास में यह हादसा हुआ। एक ही दिशा में जा रही तीनों बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में अमृतसर निवासी दीप की मौके पर ही मौत हो गई।

एक व्यक्ति की मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी, कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं रानीताल पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें : विधानसभा बजट सत्र- आज चिट्टे पर होगा घमासान, विपक्ष उठाएगा सरकारी की व्यवस्था पर सवाल


खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी उपलब्ध हो पाई थी। बाइक सवार कौन थे और कहां से आए थे, इसके बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। पूरी जानकारी मिलने के बाद इस खबर को दोबारा अपडेट किया जाएगा। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख