राजनीति

#हादसा

January 18, 2025

हिमाचल: ड्राइवर के हाथ में थीं 20 जिंदगियां और अचानक से पलट गई टेंपो ट्रैवलर

कुल्लू: टेंपो ट्रैवलर पलटी, एक पर्यटक की मौत, 19 घायल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Tempo traveller accident in manali

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से सड़क दुर्घटना की बड़ी खबर सामने आ रही है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। सैलानियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गई। जिसमें एक पर्यटक के मौत एवं 19 के घायल होने की सूचना मिली है।

मुंबई से आया था घुमने

मिली जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर गाड़ी (नंबर HR 55 HP 6911) पर्यटकों को लेकर स्पीति वैली के टूर पर थी। लौटने के क्रम में मंगलवार शाम को मनाली के करीब धुंधी के पास पहुंचने पर ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद गाड़ी सड़क पर ही पलट गया।  गाड़ी पलटने के तुरंत बाद आसपास में मौजूद लोगों के द्वारा अन्दर फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची मनाली पुलिस की टीम एवं एम्बुलेंस के सहायता से सभी को अस्पताल ले जा गया। गंभीर रूप से जख्मी मुंबई निवासी एक पर्यटक अभिजीत पाटिल (30 वर्ष) को डॉक्टर्स की टीम ने मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, पहले ही प्रयास में पाया बड़ा मुकाम

इन हादसों की वजह क्या?

घायल पर्यटकों का मनाली अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं, मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। DSP मनाली ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे कारणों का पता लगाने के लिए जांच की प्रक्रिया शुर कर दी गई है।  गौरतलब है कि आए दिन इस तरह के हादसों की घटना हिमाचल प्रदेश में सामने आ रही है। जिसमें ड्राइवर का संतुलन बिगड़ जा रहा है। निश्चित तौर पर इस तरह की दुर्घटना को लेकर जांच की आवश्यकता है। कहीं, गाड़ी का फिटनेस या फिर ट्रेवल कंपनी द्वारा ड्यूटी समय से अधिक समय तक ड्राइवरों से गाड़ी चलवाना इस हादसों के पीछे का वजह तो नहीं।

 

यह भी पढ़ें : टैंक में गिरा युवक, बूढ़ी मां और पत्नी को छोड़ गया बेसहारा

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख