#हादसा
June 22, 2026
अचानक सामने आई HRTC बस

बिलासपुर। कहते हैं कि जब किस्मत का खेल सामने आ जाए तो इंसान चाहकर भी उसे बदल नहीं पाता। ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला हिमाचल प्रदेश से सटे नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर पेश आया है। जहां श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने आए एक 20 वर्षीय युवक की HRTC बस की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्रनाक हादसा नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर बीते रविवार शाम को पेश आया है। अपने बड़े भाई के साथ हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर में माता के दर्शन करने गया था।
बताया जा रहा है कि नंगल-चंडीगढ़ मार्ग पर चलते समय अचानक एक HRTC बस सामने की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल युवक को उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया और एंबुलेंस को सूचना दी।
घायल युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उसे गंभीर अंदरूनी चोटें लगी थीं, जिसके कारण उसकी जान नहीं बच सकी।
युवक की मौत की खबर जैसे ही परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजन बेसुध हो गए। गांव रामपुर साहनी में भी शोक का माहौल है और हर कोई इस घटना से गमगीन है। मृतक की पहचान कनहैया उम्र 20 साल, निवासी गांव रामपुर साहनी के रूप में हुई है। वह CGC कॉलेज में बीसीए (Bachelor of Computer Application) का छात्र था
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे हादसे की जांच शुरू कर दी है। बस की गति, चालक की स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।