#हादसा

May 28, 2025

हिमाचल : छोटी से चिंगारी से राख हुए 26 कमरे, आशियाना बचाने के लिए तड़पते रहे दो परिवार

घोरना केदारण गांव में देर रात भड़की आग

शेयर करें:

chopal fire

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के घोरना केदारण गांव में सोमवार देर रात भीषण अग्निकांड ने चार परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। एक शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने दो बड़े मकानों को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, मगर मस्त राम ठाकुर, चेत राम ठाकुर, सही राम ठाकुर और सुरिंदर ठाकुर के परिवार अब खुले आसमान तले आ गए हैं।

 

14 और 12 कमरों वाले घर पलभर में हुए राख


पहला मकान मस्त राम ठाकुर का था, जो लकड़ी और पत्थर से बना हुआ था। इसमें कुल 14 कमरे थे। देखते ही देखते यह पूरा मकान जलकर राख हो गया।
दूसरा मकान तीन मंजिला था जिसमें 12 कमरे थे, जबकि रसोईघर दो मंजिला था जिसमें दो कमरे थे। इस मकान में चेत राम, सही राम और सुरिंदर ठाकुर अपने परिवारों के साथ रहते थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बरामदे में झूला बनाकर खेल रही थी बच्ची, गले में फंस गया स्कार्फ- थम गई सांसें

 

सभी ज़रूरी सामान स्वाहा, सड़क पर आए परिवार


आग की लपटों ने न सिर्फ घरों को निगल लिया, बल्कि वर्षों की जमा पूंजी, कपड़े, राशन, दस्तावेज़ और बच्चों की किताबें भी जल गईं। चारों परिवार अब सड़क पर आ गए हैं। गांव में शोक और सदमे का माहौल है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : साफ-सफाई के बहाने जेल से भागा कैदी, 18 घंटे तक भी पुलिस के हाथ खाली

 

पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन...


आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, मगर गांव की दुर्गम स्थिति के चलते राहत कार्यों में देरी हुई। जब तक पानी और उपकरण पहुंचे, तब तक आग अपना काम कर चुकी थी।

 

स्थानीय प्रशासन से मदद की मांग


प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते दमकल की सुविधा पहाड़ी इलाकों में सुलभ होती, तो शायद इतना बड़ा नुकसान न होता।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख