#हादसा

April 22, 2025

शादी में शामिल होने शिमला आया था शख्स, होटल की सीढ़ियों से गिरा- लौटकर नहीं जा सका

पालमपुर निवासी अशोक ग्रोवर की होटल में हादसे से मौत

शेयर करें:

SHIMLA NEWS

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शादी समारोह में शामिल होने आए पालमपुर निवासी अशोक ग्रोवर की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। घटना बालूगंज थाना क्षेत्र की है, जहां अशोक ग्रोवर होटल में ठहरे हुए थे। जानकारी के अनुसार, वे होटल की पार्किंग की ओर जाने वाली सीढ़ियों से अचानक गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

IGMC पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया, मगर वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गुंडागर्दी- रातभर रस्सियों से बांधा शख्स, पत्नी को धमका कर मांगी फिरौती- जानें पूरा मामला

खुशियों का माहौल मातम में बदला

बताया जा रहा है कि अशोक ग्रोवर (पुत्र ओमप्रकाश ग्रोवर), वार्ड नंबर-3, गुरुद्वारा रोड, पालमपुर जिला कांगड़ा के निवासी थे। वे शिमला के जिस होटल में ठहरे थे, वहीं यह हादसा हुआ। शादी की चहल-पहल में शामिल होने आए अशोक की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक तरफ शादी की तैयारियां चल रही थीं, दूसरी ओर एक दुखद खबर ने माहौल को ग़मगीन बना दिया।

 

यह भी पढ़ें :  धर्मशाला में IPL: सबसे सस्ते टिकट आधे घंटे में बिके, अब 3 हजार का मिलेगा- यहां जानें कैसे खरीदें

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला एक दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख