#हादसा

December 2, 2024

हिमाचल : सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, सोया था पूरा परिवार- मलबे में दबी बच्ची

शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सुबह-सवेरे एक LPG सिलेंडर फट गया है। हादसे में कमरे में सोई सात साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, दो अन्य लोगो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सिलेंडर में हुआ जोरदार धमाका

बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई घरों तक उसकी आवाज सुनाई दी। हादसे में मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान के दो कमरे ढह गए हैं। धमाके के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। यह भी पढ़ें : हिमाचल के लोगों का पैसा डकार गया फर्जी बैंक, रातों-रात दफ्तर बंद कर हुआ गायब

सुबह-सवेरे लीक हुआ सिलेंडर

मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा बद्दी के भटोलीकलां में हादसा आज सुबह-सवेरे करीब 4 बजे पेश आया है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि रसोई में रखा LPG सिलेंडर लीक हो गया और उसकी गैस पूरे कमरे में भर गई। इसी बीच अचानक जोरदार धमाका हो गया।

सोया था पूरा परिवार

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके के कारण मकान के दो कमरे ढह गए।हादसे के वक्त मकान में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। कमरे में पति-पत्नी, उनकी दो बेटियां और भाई सोया हुआ था। हादसे में सात साल की बच्ची की मलबे के नीचे दबने के कारण मौत हो गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल में शहीद हुआ वीर जवान, एक साल के मासूम ने खोया पिता

7 वर्षीय बच्ची की मौत, 2 घायल

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं- जो कि मृतका पिता और चाचा बताया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए ESI अस्पताल काठा में भर्ती करवाया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए ASP बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। (NOTE: खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई है। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा)

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख