#हादसा
September 11, 2025
हिमाचल : फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई स्कूटी, मौके पर ही निकल गए युवक के प्राण
फ्लाईओवर के बीचोबीच स्कूटी समेत गिरा युवक
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दर्दाक हादसा पेश आया है। जिले के चंबाघाट क्षेत्र में फ्लाईओवर पर एक स्कूटी हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।
आपको बता दें कि हादसा आज दोपहर को पेश आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक स्कूटी पर सवार होकर चंबाघाट फ्लाईओवर से ब्रुरी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक फ्लाईओवर के बीचोबीच युवक की स्कूटी डिवाइर से टकरा गई।
डिवाइडर से टक्कर होते ही युवक स्कूटी समेत सड़क पर गिर गया। इस हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि, स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक के बारे में जानकारी पता की जा रही है।