#हादसा

August 23, 2026

हिमाचल : गहरी खाई में समाई कार, सुबह-सवेरे बुझा एक घर का चिराग; परिवार में पसरा मातम

हा.दसे में गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए हैं।

शेयर करें:

SANGLA CHITKUL ROAD CAR DRIVER TWO PEOPLE POLICE INVESTIGATION HP KINNAUR

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश की संकरी सड़कों पर आए दिन कई भयानक हादसे पेश आ रहे हैं। इन हादसों में कई परिवार उजड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला किन्रौर जिले से सामने आया है- जहां एक सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।

सुबह-सवेरे दर्दनाक हादसा

बताया जा रहा है कि युवक अपने एक साथी के साथ कार से जा रहा था। सांगला-छितकुल मार्ग पर बटसेरी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर का काम छोड़ सोशल मीडिया पर बिजी रहती थी पत्नी, कोर्ट ने पति को दिलवाया तलाक

गहरी खाई में गिरी कार

जानकारी के अनुसार, हादसा आज सुबह बारकी क्षेत्र में पेश आया है। हादसे में कार नंबर HP06B-4640 के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के वक्त दोनों रक्छम से सांगला की ओर जा रहे थे। बटसेरी के पास बारकी क्षेत्र में पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 125 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

 

हिमाचल में सड़क हादसा :सांगला-छितकुल मार्ग पर करीब 125 मीटर गहरी खाई में गिरी  कार, चालक की मौत; एक गंभीर घायल - Sangla Chitkul Road Car Accident Driver  Died One Injured -

एक की मौके पर मौत

हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान कमल मेहता (34) उर्फ दीपक के रूप में हुई है- जो कि धनयोटी गांव का रहने वाला था। हादसे के वक्त गाड़ी कमल चला रहा था। कमल रिकांगपिओ के किन्नौर डेव्लपमेंट ब्लॉक में नौकरी करते थे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: छोटे बच्चे की जिम्मेदारी... फिर भी खूब पढ़ी सारिका, 6वां स्थान हासिल कर बनी केमिस्ट्री टीचर

दूसरे को आई गंभीर चोटें

वहीं, घायल की पहचान मुनीश चौहान (28) के रूप में हुई है। मुनीश बखौल गांव का रहने वाला है। हादसे में मनुीष को काफी गंभीर चोटें आई हैं। ऐसे में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है।

हादसे के कारणों का पता

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल पर जाकर हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मामले की पु्ष्टि SP किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख