शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात को भारी बारिश से हुई तबाही लोगों को कभी ना भूलने वाले गम दे गई है। देर रात बादल फटने की घटना ने पूरे हिमाचल को हिला कर रखा दिया है। जिन इलाकों में बादल फटा हैं अब वहां सिर्फ मलबा और पत्थर ही दिख रहे हैं। बादल फटने के कारण 52 लोग लापता हो गए हैं और चार लोगों की मौत हो चुकी है।
समेज गांव का मिटा नामोनिशान
राजधानी शिमला के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सरपारा पंचायत और निरमंड खंड सीमा पर स्थित समेज गांव में बादल फटने की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। यहां बादल फटने से समेज खड्ड ने खूब तांडव मचाया है। हालात ऐसे हैं कि समेज गांव का नामोनिशान मिट गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में तीन जगह फटा बादल: भूकंप भी आया, 52 लोग लापता
36 लोग लापता, 26 घर बहे
खड्ड में आई भयंकर बाढ़ में 36 लोग लापता हो गए हैं। जिसमें 22 स्थानीय चार प्रवासी और सात प्रोजेक्ट कर्मी शामिल हैं। इस बाढ़ में 26 घर बह गए हैं। खड्ड के साथ रहने वाले कुछ लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागे। मगर खड्ड के साथ आखिर क्या-क्या नुकसान हुआ, इसे देखने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका।
खड्ड में बाढ़ के बाद हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट का पंप हाउस भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हाउस में मिट्टी और बड़े-बड़े पत्थर घुस गए हैं। प्रशासन द्वारा लापता लोगों की सूची जारी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: रातभर गाड़ी में घुमाया, सुबह होटल में लूटी किशोरी की आबरू, मिली ये सजा
अपनों की तलाश में लोग
रातभर से हो रही बारिश के थमने के बाद सुबह पांच बजे जब ग्रामीण तबाही का मंजर देखने गए, तो उनके के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 31 जुलाई की रात इन लोगों के लिए कभी ना भूलने वाला पल बन गया है। बादल फटने की घटना के बाद से लोग अपनों की तलाश में हैं। चेहरे पर मायूसी हैं और आंखें नम हैं। मलबे की तरफ देख रही आंखें मानों किसी चमत्कार की उम्मीद में हैं।
दूसरे दिन भी रेस्कूय ऑपरेशन जारी
फिलहाल, रेस्क्यू टीमों द्वारा लोगों को रेस्क्यू करने का आज सुबह 6 बजे से ही शुरू कर दिया गया है। रामपुर में 85 किमी के दायरे में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। NDRF, SDRF और ITBP बचाव कार्यों में लगी है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। मौके पर SDM रामपुर निशांत तोमर पहुंच कर बचाव कार्य का निगरानी कर रहे है।
यह भी पढ़ें: होमस्टे में ठहरे युवक से मिली हेरोइन की खेप, परचून में करता था धंधा
लापता लोगों की सूची-
लापता प्रवासी श्रमिकों की सूची (स्थान समेज)
- ममता पत्नी राज कुमार पांडे, झारखंड
- मुस्कान पुत्री राज कुमार पांडे, झारखंड
- रूपनी देवी पत्नी भोला नाथ उरांव, झारखंड
- अंजलि पुत्री भोला नाथ उरांव, झारखंड
यह भी पढ़ें: खड्ड किनारे एक साथ पड़े मिले 2 सगे भाइयों के श.व
लापता स्थानीय लोगों की सूची ( स्थान कुशवा बाइफ्रिकेशन के पास कंदराहड़)
- सूरत राम पुत्र स्वर्गीय कौल राम, उम्र 58 वर्ष
- वेद राज पुत्र कौल राम, उम्र 55 वर्ष
- संतोष कुमारी पत्नी सूरत राम, उम्र 54 वर्ष
- नीरज कुमार पुत्र सूरत राम, उम्र 30 वर्ष
- रचना पत्नी राजेश कुमार उम्र 23 वर्ष
- अनीता पत्नी अशोक कुमार उम्र 40 वर्ष
- योग प्रिया पुत्री अशोक कुमार उम्र 11 वर्ष
- मुकेश पुत्र अशोक कुमार उम्र 19 वर्ष
लापता ग्रीनको समेज हाइड्रो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की सूची
- पुष्प देव शर्मा ग्राम खुन्ना रामपुर
- हरदीप सिंह ग्राम नगरोटा बगवा कांगड़ा
- हरदेव सिंह ग्राम सैंज, कुल्लू
- अजय कुमार निवासी शिलाई, सिरमौर
- भाग चंद निवासी शिंगला, रामपुर
- सिद्धार्थ खेड़ा निवासी कांगड़ा
- रूप सिंह गांव सिका सेरी सरपारा, रामपुर
यह भी पढ़ें: NIT हमीरपुर की निर्माणाधीन बिल्डिंग से नीचे गिरा शख्स, नहीं बचाया जा सका
समेज गांव से लापता लोग
- शिक्षा पत्नी गोपाल गांव सुगा, उम्र 37 वर्ष
- जिया पुत्री गोपाल उम्र 15 वर्ष से अधिक
- कल्पना पत्नी जय सिंह सनैल गांव, उम्र 34 साल
- अक्षिता पुत्री जय सिंह स्नैल, उम्र 07 वर्ष से अधिक
- अद्विक पुत्र जय सिंह सनायल जोड़, उम्र 04 वर्ष से ऊपर
- कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय पुरूषोत्तम गांव सरपारा, उम्र 70 साल
- श्याम सिंह पुत्र चंदर सिंह गांव समेज, उम्र 39 साल
- आरुषि पुत्री श्याम सिंह गांव समेज, उम्र 13 साल
- अरुण पुत्र श्याम सिंह गांव समेज, उम्र 15 साल
- सरस्वती पत्नी श्याम सिंह गांव समेज उम्र, 33 वर्ष से अधिक
- तनु केदारटा पुत्री रविंदर केदारनाथ गांव समेज, उम्र 15 साल
- रानू केदारटा पुत्री रविंदर केदारटा, उम्र 16 वर्ष से अधिक
- आरुषि पुत्री श्याम सिंह गांव समेज
- मंगला देवी पत्नी सुना राम गांव समेज, उम्र 70 वर्ष