#हादसा
August 6, 2025
हिमाचल : नदी में गिरी कार- तीन कॉलेज छात्रों ने तोड़ा दम, एक ही गांव से उठेगी अर्थियां
लैला मेले से लौटते वक्त हुआ हादसा, तेज रफ्तार और अंधेरे में खो बैठा नियंत्रण
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। उपमंडल रोहडू के चिरगांव के पास स्थित लंबा खाटल में एक कार के पब्बर नदी में गिर जाने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब चारों युवक रोडू के स्थानीय लैला मेला देखकर अपने घरों की ओर लौट रहे थे।
कार जैसे ही लंबा खाटल के समीप पहुंची, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जाकर पब्बर नदी में गिर गई। तेज रफ्तार और अंधेरे में ढलान वाली सड़क पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ये सभी कॉलेज स्टूडेंट थे। वहीं, जानकारी मिली है कि ये चारों युवक मेले से घर की ओर लौट रहे थे। शाम का समय था और अंधेरे के कारण ये हादसा पेश आया है।
हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
घटना में हर्ष चौहान पुत्र राजकुमार, निवासी मुंछाडा घायल अवस्था में बच गया है। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। शवों को नदी से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस थाना रोडू से टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ अमित शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रारंभिक तौर पर यह हादसा तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खोने के कारण हुआ माना जा रहा है।
तीनों मृतक युवक स्थानीय गांवों के थे और सामाजिक रूप से सक्रिय माने जाते थे। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।