#हादसा

December 9, 2024

BIG BREAKING: गहरी खाई में गिरी कार, दो ने तोड़ा दम- एक की हालत नाजुक

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। रामपुर उपमंडल में नीरथ के पास एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा नीरथ के पास पेश आया है। हादसे में सियाज गाड़ी नंबर HP20G-1010 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से खाई में गिर गई है। हादसे में दो लोगों की जान चली गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए MGMC खनेरी पहुंचाा गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : घास लेने गई थी महिला, परिजनों को घासनी में मिली देह- उड़े होश (NOTE : खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा)

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख