#हादसा

December 5, 2024

हिमाचल : बस ने कुचली कार, महिला की थमी सांसें- दूसरे की हालत नाजुक

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सुबह-सवेरे एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां धर्मशाला-नगरोटा पर मझेटली के पास एक निजी बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई है। इस भयानक हादसे में कार बस के नीचे आ गई।

बस के नीचे दबी कार

हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे में कार चकनाचूर हो गई है। जबकि, बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पंचतत्व में विलीन हुए सूबेदार मेजर संदीप, बेटी ने दी मुखाग्नि

महिला की मौत, दूसरा गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार, निजी बस धर्मशाला से मनाली जा रही थी। इस दौरान धर्मशाला-नगरोटा पर मझेटली के पास बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों द्वारा तुरंत हादसे की सूचना पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को दी गई। JCB ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को बस के नीचे बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि, दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल, हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। (NOTE: खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिली थी। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा)

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख