#हादसा

June 11, 2025

हिमाचल घूमने आया था मेजर, नदी में पड़ा मिला- अब भाई और दोस्त देह लेकर लौटे घर

परिजनों का रो-रो कर हो रहा बुरा हाल

शेयर करें:

Punjabi Tourists Kullu

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने तांडव मचाया हुआ है। मगर फिर भी बाहरी राज्यों के काफी पर्यटक हिमाचल घूमने आ रहे हैं। ऐसे में कई पर्यटक हादसों का शिकार भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल के कुल्लू जिले से सामने आया है।

डूबने से पर्यटक की मौत

 यहां सयोल में एक व्यक्ति की नदी में डूबने के कारण मौत हो गई हैं। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने भाई और दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने आया हुआ था। अब ये लोग उसका शव लेकर घर लौटेंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टा तस्करी करते पकड़े गए पति-पत्नी, धंधे से कमाए थे लाखों- पुलिस ने की प्रॉपर्टी जब्त

भाई और दोस्त थे साथ

मृतक के दोस्तों ने बताया कि वो लोग पंजाब से घूमने आए थे। बीते कल जब वो सयोल पहुंचे तो उनका दोस्त मेजर सिंह (41) शौच करने के लिए नदी की तरफ गया। मगर काफी देर होने तक वो वापस नहीं लौटा।

नदी में पड़ा मिला बेसुध

ऐसे वो लोग उसके भाई के साथ उसे देखने गए तो उन्हें मेजर सिंह नदी में बेसुध पड़ा हुआ मिला। उन्होंने आनन-फानन में उसे नदी से बाहर निकालकर मनाली अस्पताल पहुंचाया- जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेजर सिंह पंजाब के संगरूर का रहने वाला था। इस घटना की खबर मिलने के बाद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मीटर लगाने गए टीमेट का फिसला पांव, करंट ने छीने प्राण- डेढ़ महीने पहले ही हुई थी शादी

उधर, अस्पताल से घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के दोस्तों और भाई के बयान कलमबद्ध किए। उन्होंने किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

डूबने से एक और की मौत

बता दें कि बीते 48 घंटों में हिमाचल में 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई है। जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। बड़ी बात यह है कि अकेले शिमला जिला में ही चार लोगों की डूबने से मौत हुई है। राजधानी शिमला के चौपाल में एक डेढ़ साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई है। इससे पहले ही कोटखाई उपमंडल के दरबार गांव की रहने वाली मां-बेटी की गिरी खड्ड में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों महिलाएं खड्ड में कपड़े धोने गई थीं। पहले बेटी का पैर फिसला, फिर मां उसे बचाने के लिए आगे आई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख