#हादसा

August 6, 2024

आपदा के जख्म: घर के 50 फीट नीचे दबी मिली महिला, 75 साल थी उम्र

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की चौहारघाटी में छठे दिन के सर्च ऑपरेशन में एक और शव मिला है। रेस्क्यू टीम ने राजबन में मलबे में दबी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव घटनास्थल से करीब 50 फीट नीचे बरामद किया है। वहीं, सुन्नी में भी एक पुरुष का शव बरामद किया गया है।

50 फीट नीचे मिला वृद्ध महिला का शव

वृद्ध महिला का शव बड़ी-बड़ी चट्टानों के नीचे मिला है- जो कि पोकलेन मशीनों से हटाई गई। मृतका की पहचान खुड़ी देवी के रूप में हुई है। रेस्क्यू टीम द्वारा अब यहां पर 27 वर्षीय हरदेव सिंह की तलाश की जा रही है। य़ह भी पढे़ं: कंगना की आंखों में आ गए आंसू: प्रभावितों को गले से लगाकर दिया हौसला

27 वर्षीय युवक की तलाश जारी

फिलहाल, NDRF, SDRF, होमगार्ड, पुलिस समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। मौके पर पोकलेन मशीन भी पहुंच गई है। इससे मलबे को निकालने में आसानी हो गई है।

मलबे में दब गए थे 11 लोग

दरअसल, बीते बुधवार को यहां तीन परिवार के 11 लोग मलबे में दब गए थे। जिनमें से 9 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि, एक व्यक्ति को जिंदा मलबे से बाहर निकाला गया है। यह भी पढ़ें: 40 हजार की दवा फ्री में देगी सुक्खू सरकार: 42 दवाओं का नहीं लगेगा पैसा

सुन्नी में मिला पुरुष का शव

वहीं, समेज त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के छठे दिन आज सुबह सुन्नी डैम के करीब दोगरी में भी एक शव बरामद हुआ है। यह शव किसी पुरुष का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए CHC सुन्नी के भेज दिया गया है। साथ ही कुल्लू प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है। समेत में अभी तक रेस्क्यू टीमों ने छह शव बरामद कर लिए हैं।

एक ही परिवार के 16 लोग लापता

आपको बता दें कि शिमला जिला के रामपुर के समेज गांव में पिछले छह दिन से सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बावजूद इसके अभी तक ना के बराबर लापता लोगों का पता चल पाया है। तबाही का मंजर देख कर हर किसी की दिल दहल जा रहा है। समेज गांव में बुधवार की रात को एक साथ 36 लोग लापता हो गए थे। इन 36 लोगों में 16 लोग एक ही परिवार से संबंध रखते हैं। जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख