कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर गाड़ी चलाना हर किसी की बस की बात नहीं है। यहां गाड़ी चलाते वक्त अच्छे खासे ड्राइवरों के पसीने छूट जाते हैं। सूबे में आए दिन कई बड़े हादसे पेश आते हैं। ज्यादातर सड़क हादसे वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण पेश आते हैं।
सड़क पर पलट गया ट्रैक्टर
इन सड़क हादसों में ना जाने कितने लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। अब ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से सामने आया है। यहां एक ट्रैक्टर के पलटने से दो युवकों की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैडर की IAS को कार्मिक विभाग का रिमाइंडर- जानें क्या है मामला
तेज रफ्तार था ट्रैक्टर
जानकारी के अनुसार, हादसा नूरपुर के पास सुतराहड़ में बीती शाम पेश आया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान जब वह सुतराहड़ के पास पहुंचा तो उससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया।
दो युवकों की मौत, 2 घायल
ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ते ही ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 7 साल की सरगुन ने बनाया रिकॉर्ड, 1 मिनट में 150 राजधानियों के बताए नाम
मृतकों की पहचान रामजी और शिप्पू के रूप में हुई है। दोनों मृतक अमृतसर के पंजाब के रहने वाले थे। घायलों काी पहचान गुरप्रताप और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। आशीष सुलतानपुर, यूपी का रहने वाला है और गुरप्रताप खिसालाकलां का रहने वाला है। हादसे के वक्त ट्रैक्टर गुरप्रताप चला रहा था।
चालक की लापरवाही ने ली दो जानें
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें : संजौली में पत्थरबाजी करने वाले 70 लोगों की पहचान, अब होंगी गिरफ्तारियां
लोगों का कहना है कि हादसा ट्रैक्टर चालक की तेज रफ्तारी के कारण पेश आया है। अगर वो ठीक रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा होता तो दोनों लोगों की जान बच जाती। फिलहाल, पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।