राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

Breaking हिमाचल: खेतों में गई नानी और दोहती को लगा करंट, दोनों स्वर्ग सिधारी

"कांगड़ा में करंट लगने से नानी और दोहती की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच"

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Nani dohti got electric shock in himachal kangra rakkar both lost their lives

कांगड़ा। हिमाचल में आए दिन दर्दनाक हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिला के परागपुर ब्लॉक में हुआ है। यहां करंट लगने से एक नानी और दोहती की मौत हो गई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा के रक्कड़ में करंट लगने से नानी दोहती की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कांगड़ा जिला के पुलिस थाना रक्कड़ के तहत आते सलेटी गांव में हुआ है। यहां नानी और दोहती खेतों में आए बंदरों को भगाने के लिए गई थी। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गईं और दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। नानी और दोहती को बिजली की तारों से करंट लगा था।

बंदरों को खदड़ने खेत में गई थी दोनों

बताया जा रहा है कि बीती रात को प्रदेश भर में मौसम खराब हुआ था। इस दौरान तेज तुफान भी आया था। इसी तुफान में बिजली की तारें टूट कर खेतों में गिर गई थीं। जिसके बारे में ग्रामीणों को पता नहीं चला था। सुबह के समय जब खेतों में बंदर फसल उजाड़ने के लिए पहुंचे तो नानी 50 वर्षीय सपना देवी और उसकी पांच साल की दोहती (बेटी की बेटी) आरुही बंदरों को भगाने के लिए खेतों में गईं। इसी बीच तुफान से खेतों में पड़ी बिजली की तार की चपेट में आ गईं।

तुफान से खेत में गिरी थी बिजली की तार

इस हादसे में नानी और दोहती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद बिजली विभाग बिजली को बंद किया और ग्रामीणों ने दोनों नानी और दोहती को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शख्स के ऊपर आ गिरा काटा हुआ पेड़, दबने से चली गई जान

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने नानी और दोहती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं खेत में जाकर हादसा स्थल का भी मुआयना किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख