#हादसा

April 2, 2026

हिमाचल : तेज रफ्तार बाइक पहाड़ी से सीधे फोरलेन पर गिरी, मौके पर थमी शख्स की सांसें

ढाबा चलाकर परिवार का करता था पालन पोषण, मची चीख पुकार

शेयर करें:

bilaspur Bike Accident

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां नियति ने एक हंसते.खेलते परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। यहां एक तेज रफ्तार बाइक सड़क से लुढ़कते हुए पहाड़ी से सीधे नीचे फोरलेन पर पहुंच गई। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति ढाबा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। यह हादसा बिलासपुर जिला के स्वारघाट में में हुआ है।

 

मिली जानकारी के अनुसार स्वारघाट थाना के अंतर्गत गरा संपर्क मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से सीधे नीचे फोरलेन पर जा गिरी। इस खौफनाक मंजर को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। हादसे में बाइक सवार शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जो अपने पीछे न केवल यादें, बल्कि आर्थिक तंगी से जूझता एक बिलखता परिवार छोड़ गया है।

पहाड़ी से सीधे फोरलेन पर गिरी बाइक

हादसा उस वक्त हुआ जब 51 वर्षीय राकेश कुमार निवासी गरा श्री नयना देवी जी अपना कामकाज समेटकर घर लौट रहे थे। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक गरा संपर्क मार्ग पर बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक मोड़ पर राकेश नियंत्रण खो बैठे। सड़क से बाहर निकलते ही बाइक हवा में उछली और गहरी पहाड़ी से लुढ़कते हुए सीधे नीचे बने फोरलेन पर जा गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण राकेश को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक ही परिवार की तीन महिलाएं लापता, मां-बेटी और ननद को तलाश रही पुलिस

शख्स की मौत, थम गई रोजी-रोटी

मृतक राकेश कुमार पेशे से ढाबा संचालक थे और दिन.रात मेहनत कर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। उनके भतीजे शुभम ने बताया कि ताया रोज की तरह बीती रात भी ढाबा बंद कर घर की ओर निकले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर होगा। राकेश परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद अब परिवार पर न केवल दुखों का पहाड़ टूटा है, बल्कि भविष्य को लेकर आर्थिक संकट के काले बादल भी मंडराने लगे हैं। जिस ढाबे से घर का चूल्हा जलता था, आज वहां सन्नाटा पसरा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली बंपर भर्ती : भरे जाएंगे 250 पद, एक क्लिक में यहां जानें पूरी डिटेल

पुलिस ने संभाला मोर्चा

जैसे ही बाइक के फोरलेन पर गिरने की सूचना मिली, स्वारघाट पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने लहूलुहान हालत में शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। घटनास्थल का नजारा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ चुके थे। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 11 साल की दिन-रात मेहनत, भारतीय सेना में सब लेफ्टिनेंट बने अंकुश- परिवार भावुक

तेज रफ्तार और ढलान बनी जान की दुश्मन

इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी रास्तों पर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संपर्क मार्गों से मुख्य फोरलेन की ऊंचाई और ढलान काफी खतरनाक हैए जहां जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। राकेश कुमार की इस आकस्मिक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब परिवार के पास केवल उनकी तस्वीरें और वो ढाबा बचा हैए जिसका संचालक अब कभी लौटकर नहीं आएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख