#हादसा

June 30, 2026

हिमाचल: पानी लेकर घर लौटी विवाहिता के साथ हो गया हा.दसा, कुछ ही देर में थम गईं सांसें

करंट लगने से विवाहिता की गई जा.न, ग्रामीणों ने हर तरह से किया था बचाने का प्रयास

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता रोजमर्रा के घरेलू कामकाज के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पानी भरकर लौटी थी घर

 

जानकारी के अनुसार घटना कांगड़ा जिले के सरोत्री गांव की है। मृतका की पहचान सरोज कुमारी पत्नी कृष्ण चंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सरोज कुमारी घर के लिए पानी भरकर लौटी थी। वह पानी की गागर घर में रखकर अन्य घरेलू कार्यों में जुट गई। इसी दौरान जब वह किसी विद्युत उपकरण को चलाने के लिए प्लग बोर्ड में प्लग लगाने लगी, तभी अचानक तेज करंट की चपेट में आ गई। करंट इतना जोरदार था कि वह मौके पर ही गिरकर अचेत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ससुर ने बहु को भेजे गं.दे मैसेज-VIDEO, मायके जाकर की नीच हरकतें; विवाहिता ने मांगा न्याय

ग्रामीणों ने बचाने की भरसक कोशिश की

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला को बचाने के लिए ग्रामीणों ने तत्काल प्रयास शुरू किए। स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के तौर पर सीपीआर भी दिया, ताकि उसकी सांसें दोबारा चल सकें। हालांकि महिला की हालत लगातार गंभीर बनी रही, जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुझ गई जिंदगी

परिजन और ग्रामीण महिला को उम्मीद के साथ अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की मौत करंट लगने के कारण हुई। इस खबर के गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रसूता मौ*त मामला: जनआंदोलन के दबाव में सरकार की बड़ी कार्रवाई; निलंबित की डॉक्टर

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में मामला करंट लगने से हुई दुर्घटनावश मौत का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो नगर निगमों में महिलाओं का राज, धर्मशाला में कांग्रेस ने कर दिया बड़ा 'खेला' नहीं हुआ चुनाव

एक पल की लापरवाही बन गई जिंदगी का आखिरी पल

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरों में बिजली के उपकरणों और वायरिंग की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत को उजागर किया है। एक सामान्य दिन की शुरुआत करने वाली महिला को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि घर पहुंचने के कुछ ही पलों बाद उसकी जिंदगी हमेशा के लिए थम जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख