रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के DC अमित शर्मा के लापता चल रहे पिता भानी शर्मा का शव बरामद हुआ है। भानी शर्मा का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। ऐसा लग रहा है कि उनके शव को जंगली जानवरों द्वारा नोचा गया हो। उनके शव की पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई है।
शुरुआती जांच में भानी शर्मा की मौत का कारण पहाड़ी से गिरना बताया जा रहा है। पहले खबर आई थी कि भानी शर्मा का बैग, मोबाइल और कपड़े अमृतसर से मिले हैं। मगर पुलिस के अनुसार, ये खबर सही नहीं थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पैदल नशा बेचने निकले थे पंजाबी युवक, लाखों की खेप के साथ हुए अरेस्ट
कहां मिला शव?
भानी शर्मा को कार्तिक स्वामी टैंपल कुगती तक भी खोजा गया। अब बीते कल उनका शव हड़सर के अढ़ाई किलोमीटर नाले में मिला है।
मणिमहेश यात्रा पर गए थे भानी शर्मा
आपको बता दें कि 67 वर्षीय भानी शर्मा 7 सितंबर को मणिमहेश यात्रा पर अपने रिश्तेदारों के साथ निकले थे। बीती 10 सितंबर को मणिमहेश यात्रा के दौरान लापता हो गए थे। भानी शर्मा धन्छो से लापता हुए थे। पिछले दस दिनों से उनकी तलाश जारी थी।
यह भी पढ़ें: सेब मार्केट धड़ाम- 300 से 400 रुपये कम हुआ पेटी का दाम, बागवान हताश
रिश्तेदारों से रास्ते में बिछड़ गए
रिश्तेदारों ने भी भानी दास शर्मा को खोजा, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उनके लापता होने की सूचना उपमंडलीय प्रशासन को दी। फिर उनकी खोज जारी की गई।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने सैंकड़ों पदों पर निकाली भर्ती, वन विभाग में सबसे ज्यादा भरे जाएंगे पद
चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन
भानी शर्मा की तलाश में NDRF, SDRF और माउंटेनियरिंग संस्थान की टीमें भी लगाई गई। ये खोजी दल मणिमहेश की परिक्रमा करके भी आए। पंजाब के बॉर्डर एरिया पर भी सर्च आपरेशन चलाया गया।
अढ़ाई लाख रुपए दिया जाएगा इनाम
परिजनों ने उनके बारे में जानकारी देने वाले व्यकति को अढ़ाई लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की थी।