राजनीति

#हादसा

December 24, 2025

हिमाचल: गांव में घुसा आदमखोर तेंदुआ- कई लोगों को बनाया शिकार, युवक की मौ*त- 8 घायल

मलवाणा और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HIMCHAL NEWS

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्ह घाटी बुधवार सुबह उस वक्त खौफ में डूब गई, जब एक आदमखोर तेंदुए ने रिहायशी इलाकों में घुसकर लोगों पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। कुछ ही घंटों के भीतर तेंदुए ने तीन अलग-अलग गांवों में दहशत फैला दी, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

तीन गांव बने निशाना

जानकारी के अनुसार तेंदुए ने सबसे पहले चंडयाल गांव में लोगों पर हमला किया। इसके बाद वह भड़याल गांव पहुंचा, जहां एक के बाद एक कई लोगों को घायल कर दिया। अचानक हुए इन हमलों से ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होटल में ग्राहक बन पहुंची पुलिस, लग रही थी जिस्म की बोली- 3 महिलाओं समेत 5 अरेस्ट

मलवाणा गांव में युवक की मौत

हमलों की कड़ी में सबसे दर्दनाक घटना मलवाणा गांव में सामने आई, जहां तेंदुए ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 40 वर्षीय बलवीर सिंह पुत्र थुंगु राम निवासी भ्यूली की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बलवीर सिंह प्रवासी मजदूर था और मंडी में रह रहा था, जो अपने रिश्तेदारों के पास मलवाणा आया हुआ था।

महिला समेत 8 लोग गंभीर घायल

इस आदमखोर तेंदुए के हमले में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में

  • साहिब सिंह (निवासी बिहार)
  • दीनानाथ (निवासी भड़याल)
  • चंपा देवी (निवासी मलवाणा)
  • जनित (निवासी भड़याल)
  • रेखा देवी (निवासी भड़याल)

शामिल हैं। सभी घायलों को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : छत पर खेल रहा मासूम आंगन में गिरा- अस्पताल में तोड़ा दम, मां बेसुध

ग्रामीणों ने दिखाया साहस, तेंदुआ ढेर

लगातार हमलों के बाद ग्रामीणों में गुस्सा और डर दोनों देखने को मिला। लोग डंडों और हथियारों के साथ घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने दोबारा हमला करने की कोशिश की, इसी दौरान ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे घेर लिया और मार गिराया। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रशासन और वन विभाग अलर्ट

एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है, पांच लोग घायल हैं और आदमखोर तेंदुए को मार गिराया गया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों और घायलों को फौरी राहत दी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :  PM मोदी ने किया हिमाचल के बागवानों से धोखा- विदेशी सेबों को पहुंचाया फायदा, इंपोर्ट ड्यूटी घटाई

 

वहीं डीसीएफ मंडी वासु डोगर ने कहा कि वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख