रामपुर (शिमला)। हिमाचल में एक तरफ भारी बारिश तो दूसरी तरफ पहाड़ों से हो रहे भूस्खलन लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। ऐसा ही एक भारी भूस्खलन आज हिमाचल के शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र में हुआ है। यहां पहाड़ी से भारी भूस्खल हुआ है। भूस्खलन के चलते पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टानें नीचे सड़क पर आ गिरीं। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय एक कार सड़क से गुजर रही थी।
रामपुर के तकलेच में पहाड़ी से हुआ भूस्खलन
यह भारी भरकम लैंडस्लाइड रामपुर क्षेत्र के तकलेच जाने वाले रोड़ पर खनोटू के पास आज यानी शुक्रवार सुबह के समय हुआ है। इस लैंडस्लाइड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख कर लोगों की रूह कांप जा रही है। रामपुर में हुए इस भारी भरकम लैंडस्लाइड ने पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया।
सड़क से गुजर रही कार मलबे की चपेट में आई
जिस समय यह लैंडस्लाइड हुआ, उस समय खनोटू के साथ लाडा नाला के पास से एक कार गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया और पहाड़ी का एक हिस्सा दरक कर सड़क पर आ गिरा। जिसकी चपेट में आल्टो कार भी आ गई। हालांकि कार चालक को लैंडस्लाइड का आभास हो गया था, और उसने एक दम से गाड़ी को पीछे भी कर दिया। बावजूद इसके कार का अगला हिस्सा लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया।
कार में दो लोग थे सवार
कार पर गिरे मलबे से कार काफी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं भारी लैंडस्लाइड के चलते रामपुर से तकलेच रोड भी पूरी तरह से बाधित हो गया है। कार में चालक सहित दो लोग सवार थे। जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगर चालक ने कार को पीछे नहंी किया होता तो पहाड़ का पूरा म्लबा कार पर गिरता और दोनों सवारों सहित कार भी दब जाती।
यह भी पढ़ें: कुल्लू में हुई NSG कमांडोज की मॉक ड्रिल: हमास ने कहा है- बदला लेंगे
क्या कहते हैं एसडीएम तकलेच
वहीं इस मामले में एसडीओ तकलेच शोभाराम ने बताया ये मामला खनोटू के साथ लाडा नाले के पास सामने आया है। इसकी चपेट में आने से एक कार को नुकसान पहुंचा है, लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भूस्खलन होने से सड़क मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग इस मार्ग को बहाल करने का काम शुरू कर देगा।
यह भी पढ़ें: SP शिमला पर भड़के जयराम- ड्रोन से रखी जा रही नजर, फोन भी कर रहे टैप
हिमाचल में जारी है भारी बारिश का दौर
बता दें कि हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बीते रोज से आज प्रदेश भर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। जिसके चलते विभाग ने लोगों और खासकर र्प्यटकों को हिदायत दी है कि वह नदी नालों की तरफ ना जाएं और भूस्खलन वाले क्षेत्रों में जानें से बचें।
यह भी पढ़ें: स्पीकर के बयान पर विधानसभा में बवाल: जानें ऐसा क्या बोल गए थे कुलदीप पठानिया
दो सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल में अगले दो सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिला में आज बाढ़ का भी अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि हिमाचल मंे लगातार हो रही भारी बारिश के चलते ही कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे कई घरों को नुकसान पहुंच रहा है। वहीं कई घर भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त भी हो चुके हैं।
तीन जिला में बाढ़ की चेतावनी
मौसम विभाग ने हिमाचल के 3 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए तेज बारिश व बाढ़ का अलर्ट दिया गया है। यह चेतावनी मंडी शिमला और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में दी गई है। इससे पहाड़ों पर लैंडस्लाइड और निचले इलाकों में जल भराव की समस्या हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
यह भी पढ़ें: नाइजीरियन मूल की ‘नकली लड़की’ ने हिमाचली बंदे को लगाया चूना, 17 लाख ठगे
31 दिसंबर को हिमाचल में हुई थी तबाही, 36 लोगों की हुई थी मौत
इससे पहले प्रदेश के तीन जिला में 31 जुलाई को भयंकर तबाही हुई थी। राजधानी शिमला सहित कुल्लू और मंडी जिला मंे बादल फटने से बाढ़ आ गई थी। तीनों जिला में करोड़ों के नुकसान के साथ साथ कई लोगों की जान भी चली गई। शिमला के रामपुर का समेज गांव तो पूरी तरह से ही नष्ट हो गया था। यहां एक साथ 38 लोग बाढ़ में बह गए थे। जिनमें से कई लोग आज भी नहीं मिल पाए हैं। 31 जुलाई की बारिश ने एक ही दिन में 36 लोगों को मौत की नींद सुला दिया था।