#हादसा
November 10, 2025
हिमाचल BREAKING : 7 मकानों को राख कर गई एक छोटी सी चिंगारी, कई परिवार हुए बेघर
एकजुट होकर आग बुझाने में जुटे ग्रामीण
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आगजनी की घटना पेश आई है। आग की लपटों को देखकर पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई है। सड़क ना होने के कारण आग ने बहुत विकराल रूप धारण कर लिया है।
यह घटना बंजार की नोहांडा ग्राम पंचायत के झनियार गांव में पेश आई है। कहा जा रहा है कि एक चिंगारी से भड़की आग ने अभी तक आग की लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। फिलहाल, लोग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस घटना में सात के करीब जल गए हैं। मगर अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अग्निश्मन विभाग को सूचित कर दिया गया है और ग्रामीण एकजुट होकर आग को बुझाने में लगे हुए हैं। फिलहाल, कोई जानी नुकसान होने की भी सूचना नहीं है और ना ही आग लगने का कारण स्पष्ट हो पाया है।