#हादसा

July 17, 2024

हिमाचल: पहले सुलगी फिर राख हो गई कार: पति-पत्नी थे सवार

शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक भयानक कार हादसा पेश आया है। यहां मणिकर्ण घाटी के मलाणा सड़क मार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त कार में दंपति सवार थे। आग लगने के कारण कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।

घूमने आए थे पति-पत्नी

बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी अपनी कार से मणिकर्ण घूमने के लिए आए थे। मगर रास्ते में उनकी कार हादसे की शिकार हो गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें: कोर्ट में फंसी हिमाचल सरकार : 5 मामलों में खिलाफ आया फैसला

चलती कार में लगी आग

जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी हरियाणा से हिमाचल घूमने आए थे। बीती शाम को वह अपनी कार से मलाणा की ओर घूमने के लिए निकले। मगर यहां फॉर ब्रिज के आगे सड़क की खराब हालत को देखते हुए वह वापस मुड़ गए। इसी बीच रास्ते में अचानक उनकी गाड़ी मे आग लग गई।

जलकर राख हो चुकी थी कार

गनीमत रही कि कार सवार पति-पत्नी समय रहते कार से बाहर निकल गए और किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचित किया। वहीं, सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। मगर तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

HRTC ने बंद की बस सेवा

जिला चंबा से जम्मू के लिए प्रदेश सरकार ने HRTC की बस सेवा शुरू कर दी थी। मगर अब इसे डोडा में हो रहे आतंकी हमलों के चलते अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है। HRTC की यह बस अपने नियमित रूट पर चंबा से डोडा जा रही थी तो जिला के समीपवर्ती क्षेत्र संघणी से वापस लौट आई। हालांकि इस बस का वापस आने का समय अगले दिन सुबह का निर्धारित था। मगर कुछ समय से जम्मू के डोडा में बढ़ रही आतंकी गतिविधियों के कारण इसे...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

6 माह की अबोध बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

यह दुखद खबर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से सामने आया है। यहां नाहन शहर के वाल्मीकि नगर में रहने वाले एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान अश्वनी नारनौल के रूप में हुई है- जो की 41 साल का था। अश्वनी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। अश्वनी की बेटी महज 6 महीने के है और बेटा आठ साल का है। अश्वनी पिकअप चलाकर अपने घर-परिवार का गुजारा करता था। अश्वनी की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार सदमे में है। अश्वनी घर से कुरुक्षेत्र में एक भोग रस्म में हिस्सा लेने के लिए अपनी बुलेट पर निकला था। इसी बीच ट्रक...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख