राजनीति

#हादसा

August 11, 2025

किन्नर कैलाश यात्रा में एक और श्रद्धालु ने तोड़ा दम, पार्वती कुंड से ऊपर पड़ी मिली देह

पार्वती कुंड से ऊपर मिला शव

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

 Kinnaur Kailash Yatra

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान एक और हादसे की खबर सामने आई है। रविवार को सोरंग से ऊपर के इलाके में एक श्रद्धालु का शव मिला, जिससे इस पवित्र यात्रा में अब तक जान गंवाने वालों की संख्या चार हो गई है।

पार्वती कुंड से ऊपर मिला शव

मंदिर समिति के सदस्य सुनील नेगी और होमगार्ड रणजीत सिंह ने पार्वती कुंड से ऊपर यात्रा मार्ग पर शव देखा। शव के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान दीपंकर कीर्तनिया के रूप में हुई, जो पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के चांदीबेरिया दक्षिण, राजारहाट गोपालपुर, कृष्णापुर के निवासी थे।

यह भी पढ़ें : BCS शिमला से छठी के 3 छात्र लापता : नहीं मिल रहा कोई सुराग, माता-पिता की बढ़ी चिंता

बचाव दल मौके पर रवाना

घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल को मौके पर भेजा गया। साथ ही मलिंगखट्टा और गणेश पार्क में तैनात पुलिस कर्मियों और गुफा क्यूआरटी के सदस्यों को भी अलर्ट किया गया। थाना के अन्वेषण अधिकारी राजेश को मृतक के शव को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : काम से शहर आया था युवक, तेज रफ्तार कार चालक ने रौंदा- निकले प्राण

चार श्रद्धालुओं की हो चुकी है मौत

इस घटना के साथ ही इस वर्ष की किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान अब तक चार श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने मृतक के शव को सुरक्षित लाने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख