#हादसा

July 9, 2026

केरल में खत्म हुई हिमाचल के इंजीनियर राहुल की तलाश, बरामद हुआ श*व- परिवार में मातम

वायनाड में इंजीनियर के तौर पर कर रहे थे नौकरी

शेयर करें:

Kerala Landslide himachal one man no more

मंडी। केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन के बाद लापता चल रहे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रिवालसर निवासी इंजीनियर राहुल शर्मा की तलाश आखिरकार खत्म हो गई। तीन दिन तक चले राहत और बचाव अभियान के बाद उनका शव मलबे से बरामद हुआ। इस दुखद खबर के साथ ही परिवार की आखिरी उम्मीद भी टूट गई और घर में मातम पसर गया। पूरे रिवालसर क्षेत्र में शोक का माहौल है।

वायनाड में इंजीनियर के तौर पर कर रहे थे नौकरी

राहुल शर्मा केरल के वायनाड में बतौर इंजीनियर काम कर रहे थे। भूस्खलन के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया था। राहत और बचाव दल लगातार मलबे में उनकी तलाश कर रहे थे। परिवार के लोग भी घटनास्थल पर मौजूद थे और हर पल यही दुआ कर रहे थे कि राहुल सुरक्षित मिल जाएं, लेकिन तीन दिन बाद उनका शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रक-स्कूटी की टक्कर में 29 वर्षीय बंटी की मौ*त, चार महीने हुए थे शादी किए

परिवार की आखिरी उम्मीद भी टूट गई

राहुल के पिता, पत्नी और अन्य परिजन पिछले तीन दिनों से वायनाड में राहत अभियान पर नजर बनाए हुए थे। वहीं रिवालसर स्थित घर पर उनकी मां और बहन लगातार उनकी सलामती की प्रार्थना कर रही थीं। जैसे ही शव मिलने की खबर आई, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

चार महीने पहले बसी थी नई जिंदगी

राहुल शर्मा की शादी इसी साल मार्च महीने में हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था और सभी उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर उत्साहित थे। लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने कुछ ही महीनों में उन खुशियों को मातम में बदल दिया। राहुल के निधन की खबर सुनकर रिश्तेदार, दोस्त और इलाके के लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कु*ल्हाड़ी केस : कड़ी जोड़ते आरोपियों के वाहन मालिक तक पहुंची पुलिस, खुलेंगे राज

राहत अभियान अभी भी जारी

वायनाड में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। प्रशासन और बचाव दल अब भी मलबे में दबे अन्य लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। इस भीषण आपदा में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख