#हादसा

June 19, 2024

हिमाचल: दोस्तों के साथ माता के दर्शन करने आया था सूरज, खड्ड में डूबा

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ कांगड़ा ब्रजेश्वरी मंदिर में दर्शन करने आया था। मृतक की पहचान 18 बर्षीय सूरज के रूप में हुई है- जो कि कांगड़ा से साथ लगते फतेहपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बुधवार को सूरज घर से अपने दोस्तों के साथ ब्रजेश्वरी माता के दर्शन करने के लिए निकला था। भीषण गर्मी के चलते कांगड़ा पहुंचने पर बनेर खड्ड में वह नहाने चला गया। उसके दोस्तों ने उसे यंहा नहाने से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना और नदी में नहाने उतर गया। इसी बीच गहरे पानी में जाने के कारण सूरज उसमें डूब गया और उसके मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: महिला पर गिरी आसमानी बिजली, पशुधन के साथ स्वर्ग सिधारी
इसके बाद उसके दोस्तों की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलसि को सूचित किया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोर कि मदद से खड्ड में से युवक के शव को बहार निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया।

हिमाचल से जुड़ी यह दो बड़ी खबरें भी पढ़ें:

मां के साथ मामा के घर गया था मासूम: हुई दर्दनाक मौत
यह दर्दनाक हादसा हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में पेश आया है। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के वक्त बच्चा अपनी मां और भाई के साथ मामा के घर से वापस अपने घर को लौट रहा था। इसी बीच सड़क क्रॉस करते समय वह हादसे का शिकार हो गया। फिर उसी पिकअप में…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कैंटर ने कुचला हिमाचल पुलिस का जवान: नहीं बची जान

हिमाचल के बिलासपुर जिला स्थित स्वारघाट के गरामौड़ा टोल प्लाजा में एक तेज रफ्तार कैंटर ने तबाही मचा दी। कैंटर ने एक साथ छह वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक कार के तो परखच्चे उड़ गए। जिसमें हिमाचल पुलिस का एक जवान सवार थी। हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई है। जबकि, कई अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतक जिला बिलासपुर के सुन्हाणी का निवासी था और बस्सी बटालियन में बतौर कांस्टेबल तैनात था। हादसे में कैंटर ने चार कारों, एक ट्रक और एक टैंपो ट्रेवलर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख